सीरियल अनुपमा की कहानी में अब तक आपने देखा, प्रेम परिवार के सामने ख्याति से माफी मांगता है. वहीं पराग ख्याति को घर छोड़ने के लिए कहता है. ख्याति को सपोर्ट करने के लिए प्रेम और राही दोनों घर छोड़ देते हैं. इस फैसले में अनुपमा भी उका साथ देती है.
आज टीवी सीरीयल "अनुपमा" में आप देखेंगे कि, घर आने के बाद अनुपमा प्रेम और राही को कोठारी हाउस वापस जाने के लिए कहेगी.
अनुपमा दावा करेगी कि प्रेम और राही की गैरमौजूदगी में वो ख्याति का ख्याल रखेगी.
सीरियल अनुपमा में आप देखेंगे कि अनुपमा के घर पर पहुंचते ही ख्याति बीमार पड़ जाएगी. बुखार आते ही अनुपमा ख्याति की देखभाल करने वाली है.
घर पहुंचते ही प्रेम अपनी दादी से लिपट जाएगा. बा प्रेम और राही को देखकर इमोशनल हो जाएगी. वहीं परिवार के लोग प्रेम और राही को ताने कसने वाले हैं.
प्रेम इस बार किसी को ऐसे ही नहीं जाने देगा. परिवार के लोगों को प्रेम गुस्से में धमकी दे डालेगा. वहीं पराग के सामने वो ख्याति और राही की तारीफ करेगा.
दूसरी तरफ अनुपमा अपने घर पहुंचेगी. यहां पर अनुपमा देखेगी कि राघव ने फिर से हाथ में चाकू उठा लिया है. राघव को एक बार फिर से पैनिक अटैक पड़ेंगे.
होश खोते ही राघव अपने गुनेहगार को मारने के लिए भागने की कोशिश करेगा. अनुपमा राघव को कमरे में बंद कर देगी. इस दौरान राघव बेहोश हो जाएगा.
अनुपमा ये बात परिवार के लोगों को बताएगी. बा और बापूजी अनुपमा से राघव को घर से बाहर निकालने के लिए कह देंगे. ऐसे में अनुपमा एक बार फिर से मजबूर हो जाएगी.
NEXT
अगली खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें