सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आपने अब तक देखा कि विद्या के कहने पर अरमान और अभिरा पोद्दार फर्म ज्वाइन कर लेते हैं. वहीं कियारा को अभीर और चारू पर शक हो गया है.
आज टीवी सीरीयल "ये रिश्ता क्या कहलाता है" में आप देखेंगे कि पोद्दार फर्म में आते ही अरमान और अभिरा सबसे पहले जश्न मनाएंगे. वहीं कावेरी भी अभिरा से मिलने जा पहुंचेगी.
अभिरा को अरमान की बॉस बनाने के बाद कावेरी अभिरा से बात करेगी. कावेरी कहेगी कि उसे अरमान पर नजर रखनी चाहिए क्योंकि वो शादी होने के बाद भी रूही की तरफ खींचा चला जा रहा है.
अभिरा, कावेरी की बातें सुनकर परेशान हो जाएगी. हालांकि इतना सब सुनने के बाद भी अभिरा रूही का ख्याल रखना बंद नहीं करेगी.
जल्द ही रूही और अरमान एक दूसरे के साथ बेबीमून पर जाने वाले हैं.
यहां पर रूही और अरमान की हरकतें देखकर अभिरा घबरा जाएगी. अभिरा को लगेगा कि जैसे रूही और अरमान एक हो चुके हैं.
अभिरा को यकीन हो जाएगा कि अरमान उसके हाथ से निकला जा रहा है. ये बात अभिरा को बहुत परेशान करने वाली है. वहीं अभीर चारू से मिलने के लिए बेडरूम में घुस जाएगा.
जल्द ही कियारा अभीर और चारू को रंगे हाथ पकड़ लेगी. ऐसा होते ही कियारा चारू के हाथ धोकर पीछे पड़े जाएगी. कियारा परिवार के सामने चारू को शादी करने के लिए बोल देगी.
रूही और अरमान को साथ देखकर कावेरी का भी खून खौलने वाला है. ऐसे में कावेरी अभिरा को पूरा सपोर्ट करने वाली है. कावेरी का ये फैसला रूही और अरमान पर भारी पड़ेगा.
NEXT
अगली खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें