UP LokSabha Chunav 2024 Result Live Updates: उत्तरप्रदेश की 80 सीटों पर कौन है आगे, कौन पीछे, किसने मारी बाजी, जाने पल-पल का पूरा अपडेट NPG.NEWS पर
UP LokSabha Chunav 2024 Result Live Updates: उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर सात चरणों में मतदान हुआ. भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की 75 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.इस साल का बीजेपी के नेतृ्त्व वाले एनडीए और सपा-कांग्रेस के इंडिया गठबंधन के बीच कड़े का मुकाबला है.

UP Lok Sabha Chunav Result 2024 Live Updates: लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और अब सभी की निगाहें 4 जून, मंगलवार पर टिकी हैं, जब चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर सात चरणों में मतदान हुआ. भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की 75 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.इस साल का बीजेपी के नेतृ्त्व वाले एनडीए और सपा-कांग्रेस के इंडिया गठबंधन के बीच कड़े का मुकाबला है. 2019 के चुनाव में भाजपा को 62 सीट पर जीत मिली थी. मायावती की बसपा को 10, अखिलेश की सपा को 5, अपना दल (सोनेलाल) को 2 और कांग्रेस को 1 सीट जीत मिली थी. इस बार किस पार्टी को कितने वोट मिलेंगे चार को पता चलेगा...नीचे देखें 4 जून की Uttarpradesh लोकसभा चुनाव के परिणाम live...
Live Updates
- 4 Jun 2024 4:38 PM IST
मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव चुनाव जीत चुकी हैं.

- 4 Jun 2024 4:28 PM IST
अयोध्या में भाजपा के वोट कम, सोनू निगम ने कहा
अयोध्या में भाजपा के वोट कम होने पर गायक सोनू निगम ने एक्स पर लिखा "जिस सरकार ने पूरे अयोध्या को चमका दिया, नया एयरपोर्ट दिया, रेलवे स्टेशन दिया, 500 सालों के बाद राम मंदिर बनवाकर दिया, पूरी की पूरी एक टेंपल इकोनॉमी बनाकर दी उस पार्टी को अयोध्या जी सीट पर संघर्ष करना पड़ रहा है. शर्मनाक है अयोध्यावासियों!"
- 4 Jun 2024 3:58 PM IST
तीन लाख वोट से जीते राहुल गांधी
रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी जीत गए हैं. राहुल गांधी को तीन लाख से अधिक वोटों से जीत मिली है.

- 4 Jun 2024 2:53 PM IST
राहुल गांधी ने 3 लाख वोट से आगे
अब तक के रुझानों के अनुसार रायबरेली में राहुल गांधी ने 3 लाख से अधिक वोटों से आगे हैं.
- 4 Jun 2024 2:52 PM IST
सुलतानपुर, संभल, श्रावस्ती में सपा आगे निकली
उत्तर प्रदेश में बीजेपी- सपा में टक्कर चल रही है. सपा संभल सीट पर 8081 , सुलतानपुर में 26347, श्रावस्ती में 41933, धौरहरा में 20435 और अयोध्या में 8512 वोटो से आगे है.
- 4 Jun 2024 2:48 PM IST
अमेठी में स्मृति ईरानी 80 हजार वोटों से पीछे
अमेठी में भाजपा का बुरा हाल है. कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 80 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं
- 4 Jun 2024 2:45 PM IST
अयोध्या फैजाबाद लोकसभा में इंडिया गठबंधन और भाजपा में जबरदस्त टक्कर है. इंडिया गठबंधन के अवधेश प्रसाद से भाजपा के प्रत्याशी लल्लू सिंह 12980 से पीछे हैं.
- 4 Jun 2024 2:15 PM IST
बुलंदशहर में दो लाख वोट से जीती भाजपा
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भोला प्रताप सिंह जीत गए है. भोला प्रताप सिंह ने कांग्रेस के शिवराम वाल्मीकि को 2,42,548 वोटों से हराया है.
- 4 Jun 2024 2:12 PM IST
मथुरा में हेमा मालिनी डेढ़ लाख वोट से आगे
मथुरा से भाजपा को बड़ी जीत मिलने का अनुमान है. भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी 1 लाख 89 हजार 535 वोटों से आगे है.
- 4 Jun 2024 2:11 PM IST
गोरखपुर में भाजपा 38798 से आगे है. भाजपा उम्मीदवार भोजपुरी एक्टर रविकिशन को 262582 वोट मिले है. वहीँ सपा प्रत्याशी काजल निषाद 223784 वोट से आगे हैं.
