UP LokSabha Chunav 2024 Result Live Updates: उत्तरप्रदेश की 80 सीटों पर कौन है आगे, कौन पीछे, किसने मारी बाजी, जाने पल-पल का पूरा अपडेट NPG.NEWS पर
UP LokSabha Chunav 2024 Result Live Updates: उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर सात चरणों में मतदान हुआ. भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की 75 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.इस साल का बीजेपी के नेतृ्त्व वाले एनडीए और सपा-कांग्रेस के इंडिया गठबंधन के बीच कड़े का मुकाबला है.

UP Lok Sabha Chunav Result 2024 Live Updates: लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और अब सभी की निगाहें 4 जून, मंगलवार पर टिकी हैं, जब चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर सात चरणों में मतदान हुआ. भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की 75 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.इस साल का बीजेपी के नेतृ्त्व वाले एनडीए और सपा-कांग्रेस के इंडिया गठबंधन के बीच कड़े का मुकाबला है. 2019 के चुनाव में भाजपा को 62 सीट पर जीत मिली थी. मायावती की बसपा को 10, अखिलेश की सपा को 5, अपना दल (सोनेलाल) को 2 और कांग्रेस को 1 सीट जीत मिली थी. इस बार किस पार्टी को कितने वोट मिलेंगे चार को पता चलेगा...नीचे देखें 4 जून की Uttarpradesh लोकसभा चुनाव के परिणाम live...
Live Updates
- 4 Jun 2024 1:09 PM IST
रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह 17,420 वोट से आगे चल रहे हैं.
- 4 Jun 2024 12:39 PM IST
समाजवादी पार्टी मना रही है जश्न
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के के बाद समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में पार्टी के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. समाजवादी पार्टी 33 सीटों पर आगे चल रही है.
- 4 Jun 2024 12:38 PM IST
कैसरगंज में बृजभूषण शरण सिंह के बेटे आगे
कैसरगंज लोकसभा सीट से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और भाजपा उम्मीदवार करण भूषण सिंह 53, 864 वोटों से आगे चल रहे हैं.
- 4 Jun 2024 12:35 PM IST
79,566 वोटों से आगे हैं प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री और वाराणसी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मोदी 79,566 वोटों से आगे हैं.
- 4 Jun 2024 12:34 PM IST
कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अखिलेश यादव 64,511 वोटों से आगे चल रहे हैं.
- 4 Jun 2024 12:33 PM IST
राहुल गांधी 1,64,249 वोटों से आगे निकले
उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी 1,64,249 वोटों से आगे चल रहे हैं.
- 4 Jun 2024 12:20 PM IST
अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव 69226 वोट से आगे
मैनपुरी लोकसभा सीट से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी व सपा उम्मीदवार डिंपल यादव 69226 वोट से आगे है.
- 4 Jun 2024 12:19 PM IST
आगरा और मथुरा में एनडीए का दबदबा
आगरा और मथुरा सीट पर एनडीए 2 सीटों से बढ़त बनाये हुए हैं. आगरा से उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल 65322 वोट और मथुरा से हेमामालिनी 146008 वोट से आगे हैं.
