Begin typing your search above and press return to search.

डिप्टी मैनेजर महक हत्याकांड: 5 माह पहले शादी, दो माह की गर्भवती, CA पति ने पत्नी को क्यों मारा? सामने आया कारण

हरियाणा में चरित्र पर संदेह को लेकर पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक महिला गुरुग्राम की एचडीएफसी बैंक शाखा में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। हत्या के बाद आरोपी पति ने शव को नाला में फेंक दिया और लूटपाट व हत्या की झूठी कहानी गढ़ दी.

डिप्टी मैनेजर महक हत्याकांड: 5 माह पहले शादी, दो माह की गर्भवती, CA पति ने पत्नी को क्यों मारा? सामने आया कारण
X
By Meenu Tiwari

हरियाणा में एक महिला बैंककर्मी की गला रेतकर हत्या कर दी गई. और हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका पति है. पत्नी के चरित्र को लेकर शक इतना ज्यादा बढ़ गया की पति ने वेलेंटाइन डे मनाकर और आखिरी बार पत्नी के परिवार से उसको मिलवाकर बीच राह में ही गला रेतकर हत्या कर दी.

मालूम हो की हरियाणा में चरित्र पर संदेह को लेकर पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे बादली स्थित पाहसौर गांव के पास हुई। मृतक महिला गुरुग्राम की एचडीएफसी बैंक शाखा में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। हत्या के बाद आरोपी पति ने शव को नाला में फेंक दिया और लूटपाट व हत्या की झूठी कहानी गढ़ दी.

पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पति पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) है और हिसार का निवासी है। उसने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

कैसे दिया हत्या को अंजाम

पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी पति ने अपनी पत्नी महक कथूरिया (26) की गला घोंटकर नहीं, बल्कि कैंची से गला रेतकर हत्या की। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने सबूत मिटाने के इरादे से शव को पास के नाले में फेंक दिया। इसके बाद, उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट और हत्या की एक झूठी कहानी रची।

बादली थाने के एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि तिकोना पार्क हांसी निवासी महक कथूरिया अपने पति अंशुल धवन के साथ रविवार रात हिसार से गुरुग्राम के लिए निकली थीं। रास्ते में पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि अंशुल ने पहले महक को कार में पीटा, फिर बाहर निकलकर दो बार गले में कैंची घोंपकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने वारदात को लूट दिखाने के लिए महक के पहने गहने उतारकर घटनास्थल के पास नाले में फेंक दिए। फिर हाईवे से गुजर रहे कार चालकों से मदद मांगी। एक कार चालक ने पुलिस को वारदात की सूचना दी।




सबूत मिटाने पहना ग्लब्ज

एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि अंशुल ने कार में महक से मारपीट के बाद ग्लब्ज (दस्ताने) पहनकर महक पर कैंची से दो वार किए ताकि कैंची पर उसके फिंगरप्रिंट न आएं। महक लहूलुहान होकर गिर पड़ीं और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। घटना की शुरुआत से ही पुलिस को अंशुल पर संदेह हो गया था और जब उसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी की हत्या की बात कबूल ली।

दो माह की गर्भवती थी महक, नन्हे मेहमान के आगमन की तैयारी चल रही थी

परिजनों ने बताया कि महक की 25 सितंबर 2025 को हिसार निवासी अंशुल धवन से शादी हुई थी। वह दो माह की गर्भवती थी। पिता कृष्ण कथूरिया, मां डिंपल, बहन श्रुति रखेजा और भाई अक्षय ने महक के पति अंशुल पर गंभीर आरोप लगाए। शादी के बाद से ही अंशुल लगातार महक को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। आरोप लगाया कि हत्या अचानक नहीं बल्कि लंबे समय से की जा रही साजिश के तहत की गई।

श्रुति ने कहा कि शादी के दो माह बाद ही महक गर्भवती हो गई थी। घर में नन्हे मेहमान के आगमन की तैयारी चल रही थी। उसके पति अंशुल ने यह भी नहीं सोचा कि महक उसी के बच्चे की मां बनने वाली है।


क्या पता था यह उसका आखिरी सफर बन जाएगा

भाई ने आंसू पोछते हुए कहा बीती रात बहन घर से हंसते-मुस्कुराते निकली थी। उसे क्या पता था यह उसका आखिरी सफर बन जाएगा। अक्षय ने बताया कि बहन ने घर से निकलते समय जल्द दोबारा मिलने का वादा किया था। घर से जाते समय मां डिंपल ने खाना बांधकर दिया और ख्याल रखने के लिए कहा था।


Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story