गुरुग्राम: महिला बैंककर्मी की गला काट कर हत्या, CA पति के साथ जा रही थी गुरुग्राम, पुलिस जांच में जुटी
महिला बैंककर्मी अपने पति के साथ गुरुग्राम जा रही थी। तभी गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई. वो एचडीएफसी बैंक में काम करती थी। महिला बैंककर्मी और उसका पति 14 फरवरी को हिसार आये थे।

Haryana Woman Bank Employee Murder: हरियाणा में एक महिला बैंककर्मी की गला रेतकर हत्या कर दी गई. घटना के समय वह अपने पति के साथ कार से गुरुग्राम जा रही थी। जानकारी के अनुसार पति गुरुग्राम में सीए का काम करता है और पत्नी भी वहीं hdfc बैंक में नौकरी करती थी। दोनों की पिछले साल सितंबर में अरेंज मैरिज हुई थी। रविवार रात करीब 7 बजे दोनों अपनी गाड़ी से गुरुग्राम जा रहे थे, तभी कुछ घंटे बाद रास्ते में यह घटना हुई। पति ने खुद इसकी जानकारी पुलिस को कॉल कर दी। मौके पर पुलिस अभी इस बात का पता लगाने की कोशिश में है कि हत्या किसने की। अब पुलिस जाँच में सामने आएगा की आखिर हत्या का जिम्मेदार कौन है
कब हुई घटना और जिम्मेदार कौन
हांसी की रहने वाली महिला बैंककर्मी रविवार रात अपने पति अंशुल के साथ गुरुग्राम जा रही थी। तभी बादली में हुई वारदात में उसकी हत्या कर दी गई। उसकी पहचान महक के रूप में हुई है। वो एचडीएफसी बैंक में काम करती थी। महक और उसका पति 14 फरवरी को हिसार आये थे। गुरुग्राम में पति और खुद की जॉब के कारण वो बीती रात 7 बजे वहां के लिए गाड़ी में निकली। इसके कुछ घंटों बाद ही 11 बजे पति ने पुलिस को उसकी मौत की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में रखवाया।
पति ने पुलिस को क्या बताया?
पति अंशुल हिसार के सेक्टर 14 का रहने वाला है। उसी के पिता रमेश धवन ने ही रात को लड़की के घर फोन कर बताया था कि हादसा हो गया। पिता हिसार की क्लॉथ मार्केट में अकाउंटेंट का काम करते हैं। वहीं, लड़की के पिता कृष्ण कथूरिया, हांसी की सब्जी मंडी में सब्जी बेचने का काम करते हैं।
