Begin typing your search above and press return to search.

MP Railway News : MP के रेल यात्री के लिए खुशखबरी ! चलेगी चार होली स्पेशल ट्रेन, जानिए ट्रेन को लेकर सारी Details

MP Railway News : रेलवे होली के मौके पर चार स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रही है. जिसके लिए रेलवे ने समय और तारीखों का ऐलान कर दिया है.

MP Railway News : MP के रेल यात्री के लिए खुशखबरी ! चलेगी चार होली स्पेशल ट्रेन, जानिए ट्रेन को लेकर सारी  Details
X
By Meenu Tiwari

MP Railway News : मध्य प्रदेश में होली को लेकर रेलवे MP Railway News की ओर से खुशखबरी है. रेलवे होली के मौके पर चार स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रही है. जिसके लिए रेलवे ने समय और तारीखों का ऐलान कर दिया है. होली के मौके पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिसमें भोपाल से रीवा के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलेगी, ताकि यात्रियों को वेटिंग टिकट के लिए ज्यादा वेट न करना पड़े.


रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन में होगा, जिसमें कुछ ट्रेनें द्वि-साप्ताहिक भी होगी, जिससे यात्रियों को आने और जाने में परेशानियां नहीं होंगी.

मध्य प्रदेश से स्पेशल ट्रेनें

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य प्रदेश से होली पर चार स्पेशल ट्रेनों holi Special train का संचालन किया जाएगा. भारतीय रेलवे की तरफ से बताया गया कि भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से होली के मौके पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.

द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन


रानी कमलापति और दानापुर के बीच द्वि-साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलेगी, जिससे भोपाल के साथ-साथ बीना, कटनी और सतना जिले के यात्रियों को भी इस ट्रेन का लाभ मिलेगा, क्योंकि होली के मौके पर यात्री एक जगह से दूसरी जगह आते जाते हैं.

कब चलेगी


27 फरवरी और 2 मार्च को रानी कमलापति और दानापुर के बीच द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी, जहां गाड़ी संख्या 01667 दोपहर में 2 बजकर 25 मिनट पर भोपाल से चलेगी और अगले दिन 8 बजकर 45 मिनट पर दानापुर पहुंचेगी, वापसी में यह गाड़ी संख्या 01668 फिर से 28 फरवरी और 3 मार्च को आएगी, जहां गाड़ी सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर दानापुर से चलेगी और अगले दिन सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर रानी कमलापति स्टेशन आएगी.

यहां रुकेगी


यह ट्रेन मध्य प्रदेश के कई स्टेशनों पर रुकेगी, जो भोपाल से चलकर इटारसी, नर्मदापुरम, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा, कटनी, मैहर, सतना स्टेशन पर भी स्टॉपेज लेगी.

रीवा-भोपाल स्पेशल ट्रेन


रीवा से भोपाल के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह ट्रेन 28 फरवरी को चलेगी, गाड़ी संख्या 02192 शनिवार के दिन दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर रीवा से चलेगी और अगले दिन रात को 9 बजकर 15 मिनट पर रानी कमलापति स्टेशन पर आएगी. वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 02191 उसी दिन रात को 10 बजकर 15 मिनट पर भोपाल से चलेगी और अगले दिन सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर रीवा पहुंच जाएगी.

द्वि-साप्ताहिक स्पेशल


रीवा और भोपाल के बीच एक द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी चलेगी, यह ट्रेन 2 और 3 मार्च के दिन चलेगी. गाड़ी संख्या 02186 दोपहर में 12 बजकर 30 मिनट पर रीवा से चलेगी और रात में 9 बजकर 15 मिनट पर भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन आएंगी. वापसी में यह ट्रेन रात में 10.15 पर चलेगी और सुबह 7.30 पर पहुंचेगी. यह ट्रेन विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर और सतना में रुकेगी.


Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story