Bihar Special Train-Bus : होली पर घर जाने की टेंशन खत्म : बिहार के लिए चलेंगी 285 स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइमिंग की पूरी लिस्ट

Bihar Special Train-Bus : होली पर घर जाने की टेंशन खत्म : बिहार के लिए चलेंगी 285 स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइमिंग की पूरी लिस्ट
Bihar Special Train-Bus : होली त्यौहार के खास मौके पर दूसरे प्रदेशों से बिहार आने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है. होली के लिए अलग-अलग शहरों से स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश पर एक से 22 मार्च तक कुल 1410 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है. इनमें पूर्व मध्य रेलवे की ओर से 285 स्पेशल ट्रेनें चलाई जायेंगी. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने इस परिचालन की जानकारी दी.
ट्रेनों की लिस्ट
गाड़ी नंबर- 09821/09822 सोगरिया-दानापुर-सोगरिया स्पेशल : 28 फरवरी और 7 मार्च को सोगरिया कोटा से 23:10 बजे निकलकर कर अगले दिन 23:45 बजे दानापुर पहुंचेगी. वापसी में 2 और 9 मार्च सोमवार को दानापुर से 1:15 बजे निकलकर कर दुसरे दिन 01:10 बजे सोगरिया स्टेशन पहुंचेगी.
गाड़ी नंबर- 01667/01668 रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल : 27 फरवरी और 2 मार्च को रानी कमलापति से 14:25 बजे निकलकर कर दुसरे दिन 08:45 बजे दानापुर पहुंचेगी. वापसी में 28 फरवरी और 3 मार्च को दानापुर से 11:15 बजे निकलकर कर दुसरे दिन 08:55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी.
गाड़ी नंबर- 01665/01666 रानी कमलापति-अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल : 5 मार्च से हर गुरुवार को रानी कमलापति से 15:20 बजे निकलकर कर दूसरे दिन 10:10 बजे पाटलिपुत्र में रुकते हुए तीसरे दिन 18:55 बजे अगरतला पहुंचेगी. वापसी में 8 मार्च से हर रविवार को अगरतला से 17:20 बजे निकलकर कर दूसरे दिन 22:25 बजे पाटलिपुत्र में रुकते हुए तीसरे दिन 16:35 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी.
गाड़ी नंबर-09525/09526 हापा-नाहरलगुन-हापा स्पेशल : 4 मार्च से हर बुधवार को हापा से रात 12:40 बजे चलकर कर दूसरे दिन 17:00 बजे हाजीपुर में रुकते हुए तीसरे दिन 16:00 बजे नाहरलगुन पहुंचेगी. वापसी में 7 मार्च से हर शनिवार को नाहरलगुन से 9:40 बजे निकलकर कर दूसरे दिन 7:15 बजे हाजीपुर रुकते हुए चौथे दिन 00:30 बजे हापा स्टेशन पहुंचेगी.
स्पेशल बसें भी
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम होली और ईद के मौके पर 200 स्पेशल बसें चलाने जा रहा है. ये बसें 23 फरवरी से 23 मार्च तक चलेंगी. इन बसों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग कल गुरुवार से शुरू कर दी गई है. जो लोग त्योहार पर घर आना चाहते हैं, वे अब सीधे विभाग की वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in/ पर जाकर अपनी पसंद की सीट बुक कर सकते हैं. इससे यात्रियों को बस स्टैंड पर भीड़ और सीट के लिए होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.
Tags
-
Home
-
Menu
