MP Railway News : MP में रहने वाले उत्तर प्रदेश और झारखंड के लोगों के लिए Good News, रेलवे देगी बड़ी सौगात, घर पहुंचना होगा आसान
MP Railway News : विंध्य क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोपाल-चोपन एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी दी गई है.

MP Railway News : मध्य प्रदेश में रहने वाले उत्तर प्रदेश और झारखंड के लोगों के लिए एक अच्छी खबर हैं. उन्हें अब अपने होम टाउन जाने के लिए ज्यादा दिन इंतजार करने की जरुरत नहीं पड़ेगी.
मालूम हो की रेलवे MP Railway News ने मध्यप्रदेश में रहने वाले उत्तर प्रदेश और झारखंड के यात्रियों को बड़ी सौगात दी है. भोपाल रेलवे स्टेशन पर तीसरी पिट लाइन के निर्माण के बाद धनबाद और चोपन के बीच दो नई एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद अब संबंधित रेलवे जोन को इन ट्रेनों के परिचालन रखरखाव और प्रचार से जुड़े औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं.
इस पहल के बाद मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और झारखंड के बीच सीधी रेल सीधी रेल कनेक्टिविटी स्थापित होगी. विंध्य क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोपाल-चोपन एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी दी गई है.
कब चलेगी ट्रेन
यह ट्रेन हर रविवार रात भोपाल से चलेगी और सोमवार चोपन पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन सोमवार शाम चोपन से रवाना होकर मंगलवार सुबह भोपाल पहुंचेगी.
कहाँ कहाँ रुकेगी
यह ट्रेन सागर, कटनी, ब्योहारी, सिंगरौली और ओबरा डैम जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. फिलहाल भोपाल से चोपना के लिए दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चल रही है. नई ट्रेन के शुरू होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर तीन हो जाएगी, जिससे यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिलेगी.
ट्रेन का टाइमटेबल
• रेलवे अधिकारी के मुताबिक, प्रस्तावित ट्रेन सेवाओं का संचालन सप्ताह में 3 दिन किया जाएगा.
• भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस सप्ताह में 3 दिन चलेगी. यह ट्रेन रात 8:55 बजे भोपाल के रानी कमलापति से रवाना होगी और अगले दिन रात 8:35 बजे धनबाद पहुंचेगी.
• वापसी में यह ट्रेन धनबाद से सुबह 7 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 7:20 बजे भोपाल पहुंचे.
• वहीं भोपाल-चोपन एक्सप्रेस का संचालन रविवार को किया जाएगा. यह ट्रेन रविवार रात 8:55 बजे भोपाल से चलकर अगले दिन सुबह 7 बजे चोपन पहुंचेगी. वापसी यात्रा में ट्रेन सोमवार शाम 7:00 बजे चोपन से रवाना होकर मंगलवार सुबह 8:35 बजे भोपाल पहुंचेगी.
