DA Hike News: सरकारी कर्मचारियों के लिए Good News! जल्द बढ़ेगा DA, 58 फीसदी हो जाएगा फिर महंगाई भत्ता
MP DA Hike News: राज्य सरकार 16 फरवरी से शुरू होने जा रहे बजट सत्र के दौरान इसे लेकर अंतिम फैसला कर सकती है. इसको लेकर वित्त विभाग तैयारी कर रहा है.

DA Hike News: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का इंतजार खत्म होने वाला है। राज्य के करीब साढ़े 7 लाख कर्मचारियों का महंगाई भत्ते को लेकर इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द खत्म होने जा रहा है. राज्य सरकार इस माह कर्मचारियों को 3 फीसदी महंगाई भत्ते की सौगात देने की तैयारी कर रही है. इसके बाद प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्त केन्द्र के समान 58 फीसदी हो जाएगा.
कर्मचारियों का महंगाई भत्त बढ़ाए जाने का ऐलान राज्य सरकार ने दीपावली के पहले ही कर दिया था. माना जा रहा है कि बजट के पहले राज्य सरकार महंगाई भत्ता दिए जाने पर फैसला कर सकती है.
बजट सत्र के दौरान सरकार जारी कर सकती है आदेश
मध्य प्रदेश सरकार ने अप्रैल 2025 को प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केन्द्र के समान 55 फीसदी करने का ऐलान किया था. इसका ऐलान मुख्यमंत्री ने राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन में किया था. घोषणा तो हुई, लेकिन इसके आदेश पूरे साल खत्म होने तक नहीं निकल सके. हालांकि अब राज्य सरकार 16 फरवरी से शुरू होने जा रहे बजट सत्र के दौरान इसे लेकर अंतिम फैसला कर सकती है. इसको लेकर वित्त विभाग तैयारी कर रहा है.
कब मिलता है महंगाई भत्ता
मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को केन्द्रीय कर्मचारियों के बाद ही महंगाई भत्ते का लाभ मिलता है. केन्द्रीय कर्मचारियों को साल में 2 बार महंगाई भत्ता दिया जाता है. आमतौर पर यह 1 जनवरी और 1 जुलाई से प्रभावी होता है. पहला महंगाई भत्ता जनवरी से मार्च के दौरान और दूसरा सितंबर से अक्टूबर के दौरान दिया जाता है.
प्रदेश में कब-कब बढ़ा महंगाई भत्ता
राज्य सरकार साल में 2 बार सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी करती है. पिछले 4 सालों में कर्मचारी-अधिकारियों के महंगाई भत्ते में करीबन 35 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो चुकी है.
