Begin typing your search above and press return to search.

MP Assembly News : मध्यप्रदेश विधानसभा इस बजट सत्र से पहले होगा डिजिटल ! विधायक टेबलेट चलाते आएंगे नजर

MP Assembly News : बजट सत्र से पहले विधायकों की मेज पर टैबलेट रखे जाएंगे, जिससे बजट और अन्य दस्तावेज आसानी से देखे जा सकेंगे।

MP Assembly News : मध्यप्रदेश विधानसभा इस बजट सत्र से पहले होगा डिजिटल ! विधायक टेबलेट चलाते आएंगे नजर
X
By Meenu Tiwari

MP assembly News : मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायक जल्दी ही टेबलेट चलते नजर आएंगे। दअरसल मध्यप्रदेश विधानसभा डिजिटल होने जा रही है। बजट सत्र से विधायकों की मेज पर टैबलेट रखे जाएंगे, जिससे बजट और अन्य दस्तावेज आसानी से देखे जा सकेंगे।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश विधानसभा के कामकाज को डिजिटल बनाने की दिशा में मोहन सरकार द्वारा नया कदम उठाया जा रहा है। आगामी बजट सत्र से विधायकों की मेज पर टैबलेट रखे जाएंगे। यह व्यवस्था राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NEVA) के तहत लागू की जा रही है। शुरुआत में विधायकों को टैबलेट के जरिए बजट से जुड़े दस्तावेज देखने की सुविधा मिलेगी। हालांकि, टैबलेट का पूरा उपयोग बाद के सत्रों में किया जाएगा, क्योंकि अधिकांश विधायकों को इसके इस्तेमाल के लिए प्रशिक्षण दिया जाना है।


टैबलेट लगाने के लिए बिजली कनेक्शन का काम पूरा


सुत्रों के अनुसार विधायकों की मेज पर टैबलेट लगाने के लिए बिजली कनेक्शन का काम पूरा हो चुका है और बजट सत्र से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। बता दें, कि देश के कई राज्यों में पहले ही यह व्यवस्था लागू हो चुकी है। इससे कागज की खपत कम होगी और विधानसभा का कामकाज तेज, आसान और पर्यावरण के अनुकूल बनेगा।

प्रशिक्षण भी दिया जाएगा

विधानसभा अधिकारियों के अनुसार, बजट सत्र के बाद विधायकों को टैबलेट चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद विधानसभा के कामकाज में टैबलेट का व्यापक उपयोग किया जाएगा।

टैबलेट की विशेषताएं

टैबलेट में अधिकतर सामग्री हिंदी भाषा में होगी, हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद की सुविधा मिलेगी। सवालों और कार्यसूची को खोजने का विकल्प होगा। साथ ही माइक्रोफोन की मदद से बोलकर सर्च किया जा सकेगा। पासवर्ड से कहीं से भी NEVA सॉफ्टवेयर एक्सेस किया जा सकेगा।

Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story