Begin typing your search above and press return to search.

MP Crime News : मुस्लिम व्यक्ति ने पहले विवाहिता को दिया शादी का झांसा फिर दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन का डाला दबाव, आरोपी गिरफ्तार

MP Crime News : एक मुस्लिम बस कंडक्टर पर आरोप है कि उसने एक विवाहिता महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

MP Crime News : मुस्लिम व्यक्ति ने पहले विवाहिता को दिया शादी का झांसा फिर दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन का डाला दबाव, आरोपी गिरफ्तार
X
By Meenu Tiwari

MP Crime News: मध्यप्रदेश के भोपाल से रिश्ते को शर्मसार कर दे ऐसी घटना सामने आई है. यहाँ एक मुस्लिम व्यक्ति ने एक विवाहिता महिला को पहले शादी का झांसा दिया फिर उसके साथ दुष्कर्म करके धर्म परिवर्तन का दबाव डालने लगा.


मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के भोपाल में एक मुस्लिम बस कंडक्टर पर आरोप है कि उसने एक विवाहिता महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी 26 वर्षीय बस कंडक्टर मासूम अली है।


पुलिस के अनुसार, महिला ने आरोपी के कहने पर अपने पति को तलाक दे दिया है, हालांकि तलाक से संबंधित कोई दस्तावेज अभी तक पीड़िता द्वारा पुलिस को उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि पीड़िता अपने पति को छोड़कर आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।


कैसे आये नजदीक


मिली जानकारी के अनुसार राजीव नगर करोंद निवासी मासूम अली मिसरोद से निशातपुरा मार्ग पर चलने वाली एक निजी बस में कंडक्टर के रूप में कार्यरत था। Crime News वर्ष 2024 में उसकी मुलाकात 25 वर्षीय महिला से हुई, जो एक शॉपिंग मॉल में काम करती है। महिला प्रतिदिन उसी बस से यात्रा करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच पहचान बढ़ी और धीरे-धीरे नजदीकियां हो गईं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के झांसे में आकर महिला अपने पति को छोड़कर उसके साथ रहने लगी। इस दौरान मासूम अली ने उससे शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाए। महिला पहले से विवाहित है और उसका डेढ़ साल का एक बेटा भी है।


महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने धर्म परिवर्तन को कहा


करीब दो माह पहले जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने शर्त रखी कि वह धर्म परिवर्तन करे। महिला ने धर्म बदलने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद आरोपी ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने निशातपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे भी जांच जारी है।

Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story