MP Crime News : एक तरफा प्यार से फिर एक मौत ! शादी करने को कहा, नर्स ने मना किया तो चला दी गोली
MP Crime News : सागर जिले में शाहगढ़ थाना क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने एक महिला स्टाफ नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

MP Crime News : मध्य प्रदेश में हत्या MP Crime News की घटना लगातार सामने आ रही है. कहीं बदले की भावना, तो कहीं प्रॉपर्टी का लालच तो कही एक तरफा प्रेम प्रसंग... कोई न कोई कारण किसी बेकसूर को मौत के घाट उतार दिया जाता है. इन सबके चीज एक तरफा प्रेम के चलते मध्य प्रदेश के सागर में एक नर्स की हॉस्पिटल के सामने ही गोली मरकर हत्या कर दी गई.
मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के सागर जिले में बुधवार की शाहगढ़ थाना क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने एक महिला स्टाफ नर्स की गोली मारकर हत्या Crime News कर दी गई. वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. मृतक नर्स की पहचान 25 वर्षीय दीपशिखा चढ़ार के रूप की गई है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 8.30 बजे दीपशिखा स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर मौजूद थीं. इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और अचानक उन पर गोली चला दी. गोली लगते ही दीपशिखा गिर पड़ीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
शादी का बना रहा था दबाव
जानकारी के अनुसार हत्या का शक जबलपुर के कटंगी पाटन क्षेत्र के रहने वाले एक युवक पर है, जो शाहगढ़ में अपने दोस्त के साथ रह रहा था. बताया जा रहा है कि आरोपी और युवती दीपशिखा एक-दूसरे को पहले से जानते थे. लेकिन आरोपी युवक दीपशिखा पर शादी का दबाव बना रहा था और मना करने पर नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने कुल तीन गोली चलाईं, जिनमें से एक गोली दीपशिखा की पीठ में लगी और मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
