Begin typing your search above and press return to search.

CG Crime News: हत्यारिन यूट्यूबर; करेक्टर पर उठाया सवाल तो पिता का हंसिया से काट डाला गला, मौके पर मौत

CG Crime News:यूट्यूबर बेटी के चरित्र पर पिता ने ही उंगली उठा दी, गुस्साई बेटी ने हंसिया उठाया और पिता का बेरहमी से गला रेत दिया। पिता की मौके पर मौत हो गई। बेटी ट्रैवल करते हुए वीडियो बनाया करती थी।

CG Crime News: हत्यारिन यूट्यूबर; करेक्टर पर उठाया सवाल तो पिता का हंसिया से काट डाला गला, मौके पर मौत
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

10 February 2026|कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक यूट्यूबर ने अपने पिता की गला काटकर हत्या कर दी। ग्राम रलिया के लिममुंडा बस्ती के अशोक कुमार केवट की 3 बेटियां है, जो 8 साल से पिता से अलग रह रही थी। आरोप है कि अशोक अपनी पत्नी और बड़ी बेटी के कैरेक्टर पर शक करता था, जिसके बाद मां अपनी तीनो बेटी के साथ अलग रहने लगी थी।

सोमवार को पत्नी-बेटियां जमीन का हिस्सा लेने गांव आई थी। रात 2 बजे विवाद होने पर पिता ने बड़ी बेटी को अपशब्द कहा जिसके बाद विवाद हो बढ़ गया। गुस्से में उसने हसिया से पिता का गला काट दिया। मामला हरदी बाजार थाना क्षेत्र का है। मर्डर की आरोपी गीता केवट (27) पर एक शिक्षाकर्मी के निजी वीडियो यूट्यूब पर डालने का आरोप भी लगा है।

मृतक अशोक की पत्नी और तीन बेटियां बीते 8 साल से कोरबा के आदिले चौक में अलग रहती थीं। उनकी दो बेटियां निजी कंपनी में काम करती हैं, जबकि एक पढ़ाई कर रही है।

9 फरवरी को अशोक की पत्नी और तीनों बेटियां जमीन के मुआवजे का पैसे लेने गांव आई थीं और वहीं रुकी हुई थीं। रात 2 बजे अशोक का अपनी बड़ी बेटी गीता केवट से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पिता ने बेटी को अपशब्द कह दिया। अपशब्द सुनते ही गीता ने घर में रखी हसिया से अपने पिता का गला काट दिया। हत्या करने के बाद गीता खुद घर से बाहर निकली और अपने रिश्तेदारों को बताया कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक अशोक केवट आदतन शराबी था। उसकी हरकतों से परेशान होकर ही पत्नी और बच्चे कोरबा में अलग रहते थे। अशोक अपनी पत्नी और बेटियों के चरित्र पर भी सवाल उठाता था, जिससे वे काफी परेशान थीं। यह भी हत्या का एक संभावित कारण बताया जा रहा है।

हरदी बाजार थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है । गीता केवट (27) यूट्यूब और सोशल मीडिया में एक्टिव रहती है। वह अक्सर वीडियो डाला करती है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story