Begin typing your search above and press return to search.

Maharashtra LokSabha Chunav 2024 Result Live: महाराष्ट्र की 48 सीटों पर कौन है आगे, कौन पीछे, किसने मारी बाजी, जाने पल-पल का पूरा अपडेट NPG.NEWS पर...

Maharashtra Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: एनपीजी न्यूज वेबसाइट पर महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों की अपडेट आपकों हम देते रहेंगे...

Maharashtra LokSabha Chunav 2024 Result Live: महाराष्ट्र की 48 सीटों पर कौन है आगे, कौन पीछे, किसने मारी बाजी, जाने पल-पल का पूरा अपडेट NPG.NEWS पर...
X
By Sandeep Kumar

Maharashtra LokSabha Chunav 2024 Result Live: महाराष्ट्र की 48 सीटोें पर नतीजों का एलान चार जून को होगा। 2019 लोकसभा परिणाम कि बात करें तो भाजपा-शिवसेना गठबंधन को इस राज्य से 48 में से 41 सीटें मिली थी। जिसमें से बीजेपी को 23 और सहयोगी पार्टी शिवसेना नेे 18 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार महाराष्ट्र् में सेना बनाम सेना की लड़ाई के चलते मुकाबला बेहद ही दिलचस्प है। शिवसेना के दोनों गुट के बीच इस बात की लडाई है कि कौन असली है। 2022 में पार्टी में हुई टूट के बाद यह पहला चुनाव है। इसमें मिली जीत से तय हो जाएगा कि जनता की नजर में असली कौन है... एनपीजी न्यूज वेबसाइट पर लोकसभा चुनाव के नतीजों की पल-पल की अपडेट आपकों हम देते रहेंगे। 4 जून को देखें नीचे परिणाम Live...







Live Updates

  • 4 Jun 2024 4:18 AM GMT

    भाजपा और शिवसेना ने 11 सीटों पर संयुक्त बढ़त, जबकि इंडिया ब्लॉक पांच सीटों पर आगे, अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी पीछे है।

  • 4 Jun 2024 4:03 AM GMT

    एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना दो सीटों पर आगे, सीएम के बेटे श्रीकांत शिंदे कल्याण से 2,093 वोटों से आगे, नरेश म्हास्के ठाणे से 613 वोटों से आगे..

  • 4 Jun 2024 4:02 AM GMT

    नागपुर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुंबई उत्तर से केंन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल आगे...

  • 4 Jun 2024 4:02 AM GMT

    कांग्रेस के श्यामकुमार बर्वे रामटेक से आगे, एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले बारामती में अपनी भाभी सुनेत्रा पवार से आगे चल रही

    है।

  • 4 Jun 2024 4:01 AM GMT

    महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटों में से भाजपा 15, शिंदे 6, ठाकरे 9, शरद पवार 5, कांग्रेस 9, अजीत पवार गुट 1 सीट पर आगे

  • 4 Jun 2024 3:48 AM GMT

    बीड से भाजपा की पंकजा मुंडे आगे, NCP (SP) गुट के बजरंग सोनवणे पीछे, बारामती से NCP (SP) की सुप्रिया सुले आगे, अजीत पवार गुट की सुनेत्रा पवार पीछे चल रही, दोनों में ननद-भौजाई का रिश्ता...

  • 4 Jun 2024 3:34 AM GMT

    नागपुर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आगे, कांग्रेस के विकास ठाकरे पीछे... पीयूष गोयल भी मुंबई नॉर्थ से आगे चल रहे हैं. कांग्रेस के भूषण पाटिल पीछे चल रहे हैं

  • 4 Jun 2024 3:24 AM GMT

    डिंडोरी से केंद्रीय मंत्री भारती पवार पीछे...

  • 4 Jun 2024 3:24 AM GMT

    महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटों में से 46 सीटों के रुझान आए सामने. भाजपा समर्थित एनडीए 25 सीटों पर आगे तो INDI गठबंधन 21 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है

  • 4 Jun 2024 3:24 AM GMT

    मुंबई उत्तर से भाजपा के पीयूष गोयल आगे चल रहे हैं. पालघर से भाजपा के डॉ. हेमंत आगे चल रहे

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story