Maharashtra LokSabha Chunav 2024 Result Live: महाराष्ट्र की 48 सीटों पर कौन है आगे, कौन पीछे, किसने मारी बाजी, जाने पल-पल का पूरा अपडेट NPG.NEWS पर...
Maharashtra Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: एनपीजी न्यूज वेबसाइट पर महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों की अपडेट आपकों हम देते रहेंगे...

Maharashtra LokSabha Chunav 2024 Result Live: महाराष्ट्र की 48 सीटोें पर नतीजों का एलान चार जून को होगा। 2019 लोकसभा परिणाम कि बात करें तो भाजपा-शिवसेना गठबंधन को इस राज्य से 48 में से 41 सीटें मिली थी। जिसमें से बीजेपी को 23 और सहयोगी पार्टी शिवसेना नेे 18 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार महाराष्ट्र् में सेना बनाम सेना की लड़ाई के चलते मुकाबला बेहद ही दिलचस्प है। शिवसेना के दोनों गुट के बीच इस बात की लडाई है कि कौन असली है। 2022 में पार्टी में हुई टूट के बाद यह पहला चुनाव है। इसमें मिली जीत से तय हो जाएगा कि जनता की नजर में असली कौन है... एनपीजी न्यूज वेबसाइट पर लोकसभा चुनाव के नतीजों की पल-पल की अपडेट आपकों हम देते रहेंगे। 4 जून को देखें नीचे परिणाम Live...
Live Updates
- 4 Jun 2024 8:53 AM IST
महाराष्ट्र में शरद पवार, उद्धव ठाकरे, एकनाथ शिंदे, अजीत पवार और देवेन्द्र फडनवीस जैसे राजनैतिक दिग्गजों के लिए यह लोकसभा चुनाव इन दिग्गजों के भविष्य को तय करेगा।
- 4 Jun 2024 8:21 AM IST
Maharashtra Loksabha Chunav Result 2024: शुरुआती रुझान में महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 12 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना 3 पर आगे चल रही है, वहीं, उद्धव ठाकरे की शिवसेना 3 पर तथा कांग्रेस 1 पर आगे चल रही है.
- 4 Jun 2024 8:21 AM IST
उत्तर मध्य मुंबई से भाजपा उम्मीदवार उज्जवल निकम पीछे चल रहे हैं, कांग्रेस उम्मीदवार वर्षा गायकवाड आगे चल रही हैं।
- 3 Jun 2024 6:05 PM IST
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर चुनाव परिणाम कैसे देखें? मतगणना के रुझान और परिणाम, चुनाव आयोग की वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ और साथ ही वोटर हेल्पलाइन ऐप, iOS और Android मोबाइल ऐप दोनों पर उपलब्ध होंगे।
- 3 Jun 2024 5:59 PM IST
राज्य के 48 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 14507 अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति की गयी है। कुल 289 हॉल में कुल 4309 मतगणना टेबल की व्यवस्था की गई है।
- 3 Jun 2024 5:58 PM IST
महाराष्ट्र में पांच चरणों में 48 लोकसभा सीटों पर संपन्न चुनाव की चार जून को होने वाली मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगी...
