Begin typing your search above and press return to search.

Maharashtra LokSabha Chunav 2024 Result Live: महाराष्ट्र की 48 सीटों पर कौन है आगे, कौन पीछे, किसने मारी बाजी, जाने पल-पल का पूरा अपडेट NPG.NEWS पर...

Maharashtra Lok Sabha Chunav 2024 Result Live: एनपीजी न्यूज वेबसाइट पर महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों की अपडेट आपकों हम देते रहेंगे...

Maharashtra LokSabha Chunav 2024 Result Live: महाराष्ट्र की 48 सीटों पर कौन है आगे, कौन पीछे, किसने मारी बाजी, जाने पल-पल का पूरा अपडेट NPG.NEWS पर...
X
By Sandeep Kumar

Maharashtra LokSabha Chunav 2024 Result Live: महाराष्ट्र की 48 सीटोें पर नतीजों का एलान चार जून को होगा। 2019 लोकसभा परिणाम कि बात करें तो भाजपा-शिवसेना गठबंधन को इस राज्य से 48 में से 41 सीटें मिली थी। जिसमें से बीजेपी को 23 और सहयोगी पार्टी शिवसेना नेे 18 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार महाराष्ट्र् में सेना बनाम सेना की लड़ाई के चलते मुकाबला बेहद ही दिलचस्प है। शिवसेना के दोनों गुट के बीच इस बात की लडाई है कि कौन असली है। 2022 में पार्टी में हुई टूट के बाद यह पहला चुनाव है। इसमें मिली जीत से तय हो जाएगा कि जनता की नजर में असली कौन है... एनपीजी न्यूज वेबसाइट पर लोकसभा चुनाव के नतीजों की पल-पल की अपडेट आपकों हम देते रहेंगे। 4 जून को देखें नीचे परिणाम Live...







Live Updates

  • 4 Jun 2024 11:54 AM IST

    महाराष्ट्र में बारामती सीट पर भाभी-ननद के बीच जंग, सुप्रिया सुले आगे होती हैं तो कभी सुनेत्रा पवार, फिलहाल सुप्रिया पवार आगे चल रही।

  • 4 Jun 2024 11:49 AM IST

    पुणे में बीजेपी उम्मीदवार मुरलीधर मोहोल, कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धांगेकर से आगे चल रहे हैं।

  • 4 Jun 2024 11:18 AM IST

    कल्याण से श्रीकांत शिंदे 62 हजार वोटों से आगे,उद्धव गुट की वैशाली दाडेकर इंडिया गुट की पीछे चल रही है...

  • 4 Jun 2024 11:15 AM IST

    48 लोकसभा सीटों में से 36 सीटों पर रुझान, एनडीए 17 सीटों पर आगे, इंडिया गठबंधन 18 सीटों पर आगे, एक सीट पर अन्य आगे

  • 4 Jun 2024 10:35 AM IST

    मुंबई साउथ सेंट्रल सीट से उद्धव गुट के अनिल देसाई आगे, एकनाथ शिंदे की शिवसेना से राहुल शेवाले पीछे चल रहे।

  • 4 Jun 2024 10:33 AM IST

    एमवीए सात सीटों पर आगे, महायुती दो सीटों पर और सांगली में एक निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहा है।

  • 4 Jun 2024 10:30 AM IST

    महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर मध्य सीट पर भाजपा उम्मीदवार उज्जवल निकम कांग्रेसी प्रत्याशी वर्षा गायकवाड से आगे..रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री नारायण राणे 1,302 वोटों से आगे चल रहे हैं।

  • 4 Jun 2024 10:13 AM IST

    महाराष्ट्र में 48 सीटों में भाजपा 14, शिंदे 5, ठाकरे 12, शरद पवार 6, कांग्रेस 8, अजीत पवार 1 सीटों पर आगे

  • 4 Jun 2024 10:12 AM IST

    सांगली में कांग्रेस के बागी और स्वतंत्र उम्मीदवार विशाल पाटिल भाजपा के संजयकाका पाटिल से आगे...सांगली में कांग्रेस के बागी और स्वतंत्र उम्मीदवार विशाल पाटिल भाजपा के संजयकाका पाटिल से आगे

  • 4 Jun 2024 9:49 AM IST

    महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटों में से 32 सीटों पर रुझान भाजपा 16, शिंदे 7, ठाकरे 10, शरद पवार 5, कांग्रेस 8, अजीत पवार 1 सीटों पर आगे

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story