PM Narendra Modi Visit in Chhattisgarh: पीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रमः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को दो घंटे के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे, देखिए उनका मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम

PM Narendra Modi Visit in Chhattisgarh: रायपुर। प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को रायगढ़ आ रहे हैं। वे सरकार और पार्टी के कार्यक्रम को मिलाकर करीब दो घंटे रायगढ़ में रहेंगे। पीएम मोदी का 14 सितंबर को मध्यप्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़ का दौरा है। फर्स्ट हाफ में वे भोपाल में रहेंगे। वहां से भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दोपहर दो बजे रायगढ़ के जिंदल हवाई पट्टी पहुंचेंगे। वहां स्वागत की औपचारिकता के बाद वे हेलिकाप्टर से कोंडातराई जाएंगे। 2.15 बजे वे कोंडातराई पहुंचेंगे। वहां ढाई बजे से लेकर तीन बजे तक सरकारी कार्यक्रम है। इसमें कोयला, उर्जा, रेल और स्वास्थ्य विभाग के कार्यो का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर संबंधित विभागों के मंत्री भी मौजूद रह सकते हैं।
कोंडातराई में दो मंच बन रहा है। एक पर सरकारी कार्यक्रम होंगे। दूसरे पर आम सभा होगी। सरकारी कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी 3 बजे से 4 बजे तक पब्लिक मीटिंग को संबोधित करेंगे। आम सभा के तुंरत बाद वे रायगढ़ रवाना हो जाएंगे। वहां से विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगे। पीएम की सुरक्षा के लिए एसपीजी के आईजी के नेतृत्व में अफसरों की टीम आज रायगढ़ पहुंच गई।
इसी महीने बिलासपुर आने की उम्मीद
पीएम मोदी के इसी महीने बिलासपुर आने की संभावना है। इसके लिए पार्टी के स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि भाजपा की कल से दंतेवाड़ा से परिवर्तन यात्रा शुरू हो रही है। दूसरी यात्रा जशपुर से 15 तारीख को शुरू होगी। दोनों यात्राओं का 28 सितंबर को बिलासपुर में समापन होगा। पार्टी वहां बड़ी जनसभा करने की तैयारी में है। इसी सभा के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- जानिए प्रधानमंत्री बनने के बाद कब- कब छत्तीसगढ़ आए हैं मोदी, कैसे यादगार रही उनकी हर बार की यात्रा
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लंबे समय बाद छत्तीसगढ़ का दौरा (PM Narendra Modi Visit in Chhattisgarh) का कार्यक्रम बना है। मोदी सात जुलाई को रायपुर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी यहां करीब आधा दर्जन से ज्यादा बार आ चुके हैं। प्रधानमंत्री के रुप में छत्तीगसढ़ की उनकी अधिकांश यात्राएं किसी न किसी कारण चर्चा में और यादगार रही है। - नौ मई 2015- प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी 2015 में पहली बार छत्तीसगढ़ के दौरा पर आए थे। मोदी रायपुर से सीधे दंतेवाड़ा गए। वहां स्थित एजुकेशन सिटी, लाइवलीहुड कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान मोदी वहां काफी समय तक बच्चों के बीच रहे एक जनसभा को भी संबोधित किया। दंतेवाड़ा से लौटकर मोदी को नवा रायपुर में भी सभा को संबोधित करना था, लेकिन आंधी तुफान की वजह से यहां का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। विस्तार से पढ़नें के लिए यहां क्लीक करें
पढि़ए... मोदी का वह छत्तीसगढ़ दौरा...जिसमें प्रधानमंत्री से ज्यादा कलेक्टर का काला चश्मा ने बटोरी सुर्खियां
रायपुर। देश से लेकर विदेश तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं बस, मोदी...मोदी… की गूंज सुनाई देती है। देश ही नहीं दुनिया की कोई भी बड़ी से बड़ी बैठक हो या किसी बड़े से बड़े नेता के साथ मोदी की मीटिंग, स्पॉट लाइट बस मोदी पर ही रहती है। इसका ताजा उदाहरण मोदी की अमेरिका यात्रा है। इस पूरी यात्रा के दौरान मोदी ही छाए रहे। यानी समय, काल परिस्थिति और स्थान कोई भी मोदी जहां पहुंच जाते हैं बस पूरा माहौल मोदीमय हो जाता है। अब कोई यह सवाल करे कि क्या ऐसा हो सकता है कि प्रधानमंत्री के रुप में मोदी की इस लोकप्रियता पर कोई दूसरा भारी पड़ जाए, तो अधिकांश लोगों का उत्तर न में आएगा। लेकिन हम आप को पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ के एक ऐसे दौरा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक कलेक्टर और उनके काला चश्मा ने देश और दुनिया में इतनी सुर्खियां बटोरी की उसके आगे पीएम मोदी का चीन दौरा भी फीका पड़ गया। विस्तार से पढ़नें के लिए यहां क्लीक करें
Tags
-
Home
-
Menu
