Chhattisgarh Top News Today: दुर्घटना का शिकार हुए नेताम, गंभीर और बस्तर में फोर्स को बड़ी सफलता...सहित पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें...

X
By - Gopal Rao |22 Nov 2024 8:41 PM IST
Chhattisgarh Top News Today: छत्तीसगढ़ में आज क्या कुछ हुआ। एक क्लीक में पढ़िए दिनभर की टॉप खबरे...
Chhattisgarh Top News Today: रायपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री राम विचार नेताम सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बस्तर में तैनात पुलिस और केंद्रीय फोर्स ने नक्सलियों के खिलाफ बेहद ही आक्रामक रुख अख्तियार कर रखा है। सुरक्ष बल के जवान नक्सलियों पर पूरी तरह हावी हैं। इसका असर वहां होने वाले आपरेशनों पर दिख रहा है। फोर्स ने बस्तर में फिर 10 नक्सलियों को मार गिराया है। इधर, कल फैसले का दिन है। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के लिए हुए उप चुनाव की कल मतगणना होगी। देशभर से पहुंचे नौकरशाहों के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है। सीएम ने यहां गुड गवर्नेंस फेलो योजना और मूलनिवासी छात्रों के लिए पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेस में मास्टर पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। इसके साथ पढ़िये दिनभर की प्रमुख खबरें...
Live Updates
2024-11-22 15:11:28
Next Story
-
Home
-
Menu






