Begin typing your search above and press return to search.

'मैंने जहर खा लिया है...' कोरबा में प्रेमी ने शादी से किया इनकार, तो युवती ने दी जान, मौत से पहले बहन को किया कॉल

Korba Suicide News: कोरबा में प्रेमी ने शादी से इनकार किया, तो प्रेमिका ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है। आत्महत्या से पहले उसने अपनी बहन को कॉल किया और कहा कि मैंने जहर खा लिया है।

Korba Suicide
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

कोरबा 24 फरवरी 2026, छत्तीसगढ़ के कोरबा में लव स्टोरी का खौफनाक अंत देखने को मिला है। यहां सोमवार को जब बॉयफ्रेंड ने शादी से इनकार कर दिया, तो गर्लफ्रेंड ने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या से पहले उसने अपनी बहन को कॉल कर इसकी जानकारी भी दी पर उसकी जान नहीं बच पाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला करतला थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, करतला थाना क्षेत्र के सेंद्रीपाली गांव में एक युवती ने खौफनाक कदम उठा लिया है। बॉयफ्रेंड की ओर से शादी के लिए इनकार करने पर गर्लफ्रेंड ने जंगल में जाकर जहर खा लिया। इसके बाद उसने अपनी बहन को कॉल कर इसकी जानकारी दी और फिर खुद पैदल चलकर घर पहुंची, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

कैसे हुई थी दोनों की पहचान ?

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान कृष्णो कुमारी (19) के रूप में की गई है, जो कि अपनी दीदी और जीजा के साथ सेंद्रीपाली गांव में रहती थी। इसी गांव में रोशन कुमार (21) का आना जाना लगा था, लगभग 3 साल पहले कृष्णों की मुलाकात रोशन से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती देखते ही देखते प्यार में बदल गई और ये बात पूरे गांव में फैल गई।

जहर खाकर किया दीदी को कॉल

रोशन से प्रेम प्रसंग की बात गांव वालों और परिवार वालों को लगने के बाद कृष्णों ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो रोशन और उसके घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया। इससे परेशान होकर कृष्णों सोमवार को गांव के जंगल में पहुंच गई और जहर खा लिया। इसके बाद उसने अपनी दीदी को कॉल कर जहर खाने की जानकारी दी और फिर वह खुद पैदल चलकर घर पहुंच गई। इसके बाद परिजनों ने उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी ने क्या कहा ?

इस मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने कहा कि जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज से मेमो मिला है, जिसके आधार पर परिजनों का बयान लिया गया है। आगे की जांच के लिए करतला थाने भेजा जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

जहर का असर कैसे होता है ?

जहर का असर कुछ सेकेंड, मिनट, घंटों या फिर दिनों में हो सकता है। जहर का असर कब होगा यह उसके प्रकार और मात्रा पर निर्भर करता है। साइनाइड का असर तुरंत दिखने लगता है और अन्य दवाओं का असर दिखने में तोड़ा समय लगता है। अगर आपने गलती से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है, तो इसका एक ही इलाज है कि समय रहते अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से अपना इलाज कराएं।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story