Begin typing your search above and press return to search.

Korba Crime News: बहन के बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाया, गर्लफ्रेंड ने फोन कर बुलाया था मिलने, तभी भाई ने....

Korba Crime News: कोरबा में एक युवक ने अपनी बहन के बॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Korba Crime News
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Chitrsen Sahu

Bahan Ke Boyfriend Ko Jinda Jalaya: कोरबा, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब उसके भाई ने उसे देख लिया और उसपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जानिए क्या है पूरा मामला

कटओथ गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां एक युवक को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था, जिसे उसके भाई ने देख लिया। फिर क्या था गर्लफ्रेंड के भाई ने उसके उपर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी, जिसके बाद युवक ने तालाब में कूदकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बहन के बॉयफ्रेंड को किया आग के हवाले

जानकारी के मुताबिक, युवक कनकी गांव का रहने वाला है, जिसे उसकी गर्लफ्रेंड ने 15 फरवरी को कटओथ गांव में मेला देखने के बहाने अपने घर में बुलाया था। युवक जैसे ही अपनी गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा, उतने में ही लड़की का भाई भी वहां पहुंच आया और उसने युवक के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरे युवक ने तालाब में कूदकर किसी तरह से अपनी जान बचाई।

मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

इसके बाद युवक को तालाब से बाहर निकालकर उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने भी लड़की के भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिसने युवक पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी थी। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

पत्नी और बेटी को जिंदा जलाया

बता दें कि इससे पहले गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र से भी एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी और बेटी को आग के हवाले कर दिया था। इसके पीछे की वजह शराब के नशे में हुआ विवाद था। आग में झुलसी मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

शराब को लेकर पत्नी-बेटी से होता था विवाद

जानकारी के मुताबिक, शंकर पांडेय अपनी पत्नी शमा और नाबालिग बेटी के साथ एडिशनल एसपी ऑफिस के सामने स्थित सुलभ शौचालय में अस्थायी रूप से रहता था। साथ ही सुलभ शौचालय का संचालन और देखभाल का काम भी करता था। बताया जा रहा है कि शंकर को शराब पीने की लत है, जिसको लेकर उसका विवाद अक्सर पत्नी और बेटी से होता था।

पत्नी-बेटी पर पेट्रोल उड़ेलकर लगा दी आग

10 फरवरी की शाम जब शंकर शराब पीकर आया, तो उसका विवाद पत्नी और बेटी से हो गया, जिसके बाद उसने दोनों के ऊपर पेट्रोल उड़ेल दिया और आग के हवाले कर दिया। मां-बेटी की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story