Begin typing your search above and press return to search.

CG Crime News: पत्नी-बेटी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पति ने की हैवानियत की हदें पार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Patni Aur Beti Ko Jinda Jalaya: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही में एक पति ने अपनी ही पत्नी और बेटी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया।

CG Crime News
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Chitrsen Sahu

Patni Aur Beti Ko Jinda Jalaya: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी ही पत्नी और बेटी को जिंदा जला दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। यह पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

जानिए पूरा मामला

गौरेला थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी और नाबालिग बेटी पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दिया। इस आग में मां-बेटी बुरी तरह से झुलस गई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है।

शराब को लेकर पत्नी-बेटी से होता था विवाद

जानकारी के मुताबिक, शंकर पांडेय अपनी पत्नी शमा और नाबालिग बेटी के साथ एडिशनल एसपी ऑफिस के सामने स्थित सुलभ शौचालय में अस्थायी रूप से रहता था। साथ ही सुलभ शौचालय का संचालन और देखभाल का काम भी करता था। बताया जा रहा है कि शंकर को शराब पीने की लत है, जिसको लेकर उसका विवाद अक्सर पत्नी और बेटी से होता था।

पत्नी-बेटी पर पेट्रोल उड़ेलकर लगा दी आग

मंगलवार की शाम जब शंकर शराब पीकर आया, तो उसका विवाद पत्नी और बेटी से हो गया, जिसके बाद उसने दोनों के ऊपर पेट्रोल उड़ेल दिया और आग के हवाले कर दिया। मां-बेटी की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सारा सामान भी जलकर हुआ राख

इस आगजनी में कमरे के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं घटना के बाद आरोपी शंकर भी फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले मे अभी तक कोई औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं किया है पर अस्पताल से मेमो थाने जरूर भेजा गया है।

Next Story