पीट-पीटकर युवक को मार डाला: डबरी में फेंकी लाश, बारात आये युवक की युवकों के एक गुट ने ने पुरानी रंजिश में कर दी हत्या

सरगुजा। 16 मार्च 2026| छत्तीसगढ़ सरगुजा के पोतका में रविवार रात बारात आए एक युवक को लड़कों ने पीट-पाट कर मार डाला। शव को पानी से भरे डबरी में फेंककर भाग गए। युवकों के गुट ने पुरानी रंजिश को लेकर युवकों की पिटाई शुरू कर दी। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र का है।
बारात में हनुमानगढ़ के युवक पोतका आए थे। पोतका के युवकों के गुट ने एक साल पहले बारात में हुए विवाद को लेकर बारात में आए युवकों की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट होता देख बाकी युवक भाग निकले, लेकिन एक युवक शीतल (25) नहीं भाग पाया।
गड्ढे में शव फेंककर भाग खड़े हुए
मारपीट में गंभीर रूप से घायल शीतल की मौत हो गई, युवकों ने शव को कुछ दूर पानी से भरे डबरी में फेंक दिया और भाग गए। रात को हनुमानगढ़ के युवकों द्वारा शीतल के साथ मारपीट करने और उसके गायब होने की सूचना पुलिस को दी।
सोमवार सुबह शीतल का शव ग्रामीणों ने डबरी में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। उदयपुर थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने डबरी को खाली कराकर युवक के शव को निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
एक संदेही हिरासत में, बाकी फरार
एक साल पहले हनुमानगढ़ से बारात कालीपुर के लिए गई थी। शादी में पोतका के कुछ युवक भी शामिल हुए थे। हनुमानगढ़ के करीब 10 से ज्यादा युवकों ने पोतका के युवकों की पिटाई कर दी थी। इसे लेकर दोनों गावों के युवकों में रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते युवक की हत्या कर दी।
सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ने बताया, एक संदेही को हिरासत में लिया गया है। घटना में शामिल अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। उदयपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।
Tags
-
Home
-
Menu
