Begin typing your search above and press return to search.

CG में पति ने किया पत्नी का मर्डर: डंडे से पीट-पीटकर दीवार पर पटका सिर, हत्या के पीछे की वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

  • कोरबा में पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी। डंडे से पिटाई के बाद उसके सिर को दीवार पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Korba Murder Case
X

npg.news

By Chitrsen Sahu

कोरबा 11 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ के कोरबा में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। मंगलवार तड़के पति ने पत्नी की डंडे से पिटाई की और उसके सिर को दीवार पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चरित्र शंका के चलते उसने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। भतीजे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी राजूलाल कूजूर को गिरफ्तार कर लिया। यह पूरा मामला पसान थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, मृतका उर्मिला बाई अपने पति राजूलाल कूजूर (37) के साथ सारिसमार गांव में रहती थी। राजूलाल उसके चरित्र पर शक करता था, जिसको लेकर उनका अक्सर विवाद होते रहता था और मंगलवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान राजूलाल ने उर्मिला को डंडे से पीट दिया और उसके सिर को दीवार पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी और 10 मार्च की सुबह 3 बजे उसकी मौत हो गई।

भतीजे ने दर्ज कराई शिकायत

राजूलाल के भतीजे नन्नू कूजूर ने 10 मार्च को सुबह 7 बजे पसान थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वो सोमवार की रात अपने चाचा राजूलाल के घर बकरा भात खाने गया था और वहां से लौटने के बाद चाचा ने चाची उर्मिला की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी उसे राजूलाल ने दी, जब नन्नू ने घर जाकर देखा तो चाची की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। इसके बाद उसने इसकी शिकायत थाने में कर दी।

आरोपी पर कौन सी धारा लगी ?

शिकायत के बाद पुलिस राजूलाल के घर पहुंची और उर्मिला की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपी राजूलाल कूजूर (37) को अपराध क्रमांक 58/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत गिरफ्तार कर लिया।

हत्या पर कौन सी धारा लगती है ?

भारत में हत्या पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 और नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया जाता है। इसके तहत आरोपी को मृत्यूदंड या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story