Begin typing your search above and press return to search.

घूसखोर लेखापाल गिरफ्तार: चेक जारी कराने के एवज में मांगा था घूस; एसीबी ने रंगहाथों पकड़ा

CG ACB Trap: एसीबी, आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार चलाये जा जा रहे ट्रैप अभियान के तहत एसीबी इकाई बिलासपुर ने जांजगीर जिले में नवागढ़ नगर पंचायत के लेखापाल को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

घूसखोर लेखापाल गिरफ्तार: चेक जारी कराने के एवज में मांगा था घूस; एसीबी ने रंगहाथों पकड़ा
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

जांजगीर। 20 मार्च 2026|एसीबी, आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार चलाये जा रहे ट्रैप अभियान के तहत एसीबी इकाई बिलासपुर ने जांजगीर जिले में नवागढ़ नगर पंचायत के लेखापाल को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया, नवागढ़ निवासी अब्दुल वहाब द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी कि उसके फर्म के द्वारा नगर पंचायत नवागढ़ क्षेत्र में वित्त वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना से संबंधित कार्य और मरम्मत का कार्य किया गया था जिसकी बिल राशि करीब 203000 रुपए का चेक जारी कराने के एवज में 16000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है और वह 6000 रुपए उसे दे चुका है तथा 10000 रुपए की और माँग की जा रही है जो वह उसे उक्त कार्य के लिए 10000 रुपए रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है।

शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई और सत्यापन में मोलभाव पर आरोपी द्वारा 10000 रुपए की जगह 8000 रुपए लेने हेतु सहमति दी गई, जिस पर ट्रैप की योजना तैयार की गई । आज 20 मार्च को प्रार्थी को संबंधित को रिश्वत रकम देने भेजे जाने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी से रिश्वती रकम अपने हाथ में लेकर अपनी कार में रखे जाने पर आसपास फैली एसीबी टीम द्वारा उसे ग्राम सेमरा के पास शाह क्रशर के पास पकड़ लिया गया।रिश्वत में ली गई राशि 8000 रुपए को आरोपी से बरामद कर लिया गया है। एसीबी के द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है ।गौरतलब है कि एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों की लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में उक्त कार्यवाही की गई ।एसीबी द्वारा किसी भी विभाग के लोकसेवक द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने पर तत्काल सूचना देने हेतु अपील की गई है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story