Begin typing your search above and press return to search.

CG ACB News: रिश्वतखोर तीन अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार, 35 हजार की घूस लेते ACB ने एक ही विभाग के तीन को पकड़ा, मचा हड़कंप

CG ACB News: छत्तीसगढ़ में एसीबी की टीम ने रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 को गिरफ्तार किया है। तीनों 35 हजार की रिश्वत ले रहे थे।

CG ACB News: रिश्वतखोर तीन अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार, 35 हजार की घूस लेते ACB ने एक ही विभाग के तीन को पकड़ा, मचा हड़कंप
X
By Sandeep Kumar

CG ACB News: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एसीबी की टीम ने सीएसपीडीसीएल के सहायक अभियंता, उप अभियंता और सहायक ग्रेड-1 को 35 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने के नाम पर तीनों रिश्वत की मांग किए थे।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, जांजगीर निवासी प्रदीप कुमार यादव ने बिलासपुर एसीबी में रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि ग्राम खोखसा में फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट स्थापित करना चाहता है और इसके लिए ट्रांसफार्मर व मीटर लगाने के लिए जांजगीर चांपा जिले के स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में गया था। शिकायतकर्ता ने ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने के लिए सीएसपीडीसीएल कार्यालय जांजगीर में आवेदन कर डिमांड नोट की राशि भी जमा की थी, लेकिन इसके बाद भी अधिकारियों के द्वारा उसे घुमाया जा रहा था।

35 हजार रिश्वत की मांग

इसी बीच उसकी मुलाकात विभाग के सहायक अभियंता विजय नोर्गे, उप अभियंता राजेंद्र शुक्ला, व सहायक ग्रेड-1 देवेंद्र राठौर से हुई थी। इस दौरान तीनों ने काम के एवज में 35 हजार रिश्वत की मांग की।

चूंकि शिकायतकर्ता आरोपियों को रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि उन्हें रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था। उसने इसकी शिकायत बिलासपुर एसीबी को की। एसीबी की टीम ने शिकायत की जांच करवाई और आरोपियों को पकड़ने ट्रेप आयोजित किया।

एसीबी ने तीनों को रिश्वत के साथ पकड़ा

आज 20 मार्च को एसीबी की टीम ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर सीएसपीडीसीएल कार्यालय भेजा, जहां उप अभियंता, सहायक अभियंता और सहायक ग्रेड-1 को 35 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

एसीबी की टीम को कार्यालय में देख अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 की धारा 7 व 12 के तहत कार्रवाई की गई।

तीनों के नाम

सहायक अभियंता विजय नोर्गे, उप अभियंता राजेंद्र शुक्ला, व सहायक ग्रेड-1 देवेंद्र राठौर।



Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story