Begin typing your search above and press return to search.

पंचायतों में कांग्रेस अध्यक्ष जल्द, विधायक बनाएंगे बूथ कमेटी, पीसीसी ने लगाई 41 नेताओं की ड्यूटी

CG Congress News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अब सभी जिलों में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया जल्द खत्म करने के मूड में है। इस कारण 41 नेताओं को जिलों का प्रभारी बना कर दो दिनों के भीतर बैठकें करने का आदेश जारी कर दिया है। इसमें ब्लॉक और बूथ कमेटियों के साथ ग्राम पंचायत अध्यक्ष की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से करने को कहा गया है।

पंचायतों में कांग्रेस अध्यक्ष जल्द, विधायक बनाएंगे बूथ कमेटी, पीसीसी ने लगाई 41 नेताओं की ड्यूटी
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Anjali Vaishnav

रायपुर।11 मार्च 2026| छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने उदयपुर नवसंकल्प शिविर में पारित प्रस्ताव के अनुरूप प्रदेशभर में हर स्तर के संगठन चुनाव को जल्द समाप्त करने का फैसला लिया है। ज्यादातर जिलों में ब्लॉक कमेटियों तक का गठन तो हो चुका है, मगर अधिकतर जगह बूथ कमेटियों का गठन लटका हुआ है। इसी तरह पहली बना बनाए जा रहे ग्राम पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष का भी मनोनयन अब तक नहीं हो सका है। इसे ध्यान में रख कर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिलों का प्रभारी बना कर उन्हें तत्काल प्रभाव से दो दिनों के भीतर जिलों का दौरा कर जिला कांग्रेस कमेटियों की मीटिंग लेने को कहा गया है, जिससे चुनाव की प्रक्रिया जल्द पूरी की जा सके।

प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने आदेश जारी कर कहा है कि जिलों के प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश जारी करें। यह भी कहा गया है कि जिला कांग्रेस कमेटी से कहा जाए कि ब्लाक स्तर पर ब्लाक प्रभारियों का गठन करें और जिले के प्रमुख नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों को बूथ कमेटी बनाने की जिम्मेदारी दी जाए। इसके जरिए यह तय किया जा रहा है कि विधायक या पूर्व विधायक की निगरानी में बने बूथ मजबूत रहेंगे और चुनाव के वक्त इसका फायदा पार्टी को मिलेगा। इस बात का विशेष ध्यान रखने कहा गया है कि बूथ कमेटी का गठन उसी बूथ में बैठक कर किया जाएगा और वहां बूथ के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से मनोनयन किया जाए। जिला प्रभारियों से कहा गया है कि वे जिलों में जाकर ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित करें कि मंडल स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति करें। जिलों में होने वाली बैठकों की रिपोर्ट भी फोटो के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगाई है, जिससे बैठक की पुष्टि हो सके। माना जा रहा है कि कांग्रेस का ज्यादा फोकस ग्राम पंचायत अध्यक्षों की नियुक्तियों पर है, जो पहली बार की जा रही है।


इन्हें मिला जिलों का जिम्मा

पीसीसी ने वरिष्ठ नेताओं को जिलों में दो दिनों के भीतर बैठकें लेने को कहा है। पीसीसी से जारी आदेश में रायपुर शहर का जिम्मा अरुण वोरा को दिया गया है, जबकि रायपुर ग्रामीण की बैठक विनोद चंद्रकार लेंगे। इसी तरह बलौदाबाजार का प्रभारी कन्हैया अग्रवाल और महासमुंद का हितेंद्र ठाकुर, धमतरी का सकलेन कामदार, दुर्ग शहर का सीमा वर्मा, दुर्ग ग्रामीण का नवाज खान, भिलाई का प्रमोद दुबे, राजनांदगांव शहर का दीपक दुबे, राजनांदगांव ग्रामीण का ममता चंद्राकर, कवर्धा का पदम कोठारी, जगदलपुर का विमल सुराना, बस्तर ग्रामीण का देवचंद मातलम को प्रभारी बनाया गया है। बिलासपुर शहर में सुबोध हरितवाल, बिलासपुर ग्रामीण में शैलेश नितिन त्रिवेदी को, जीपीएम में शैलेश पांडे, कोरबा शहर में विजय केशरवानी, कोरबा ग्रामीण में विनय जायसवाल, जांजगीर चांपा में प्रशांत मिश्रा, रायगढ़ शहर में आरती सिंह, रायगढ़ ग्रामीण में चंद्रदेव राय, जशपुर में भानुप्रताप सिंह को बैठक लेने कहा गया है। इस तरह से 41 प्रभारियों की सूची जारी की गई है।

Anjali Vaishnav

अंजली वैष्णव मैंने छत्तीसगढ़ के कल्याण कॉलेज भिलाई से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में M.sc Electronic Media की पढ़ाई की. इस दौरान मैने 2021 से TCP News, फिर TV 24 MPCG में बतौर कंटेट राइटर और बुलेटिन प्रोड्यूसर का कार्य किया, वर्तमान में मैं NPG.NEWS में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं, कंटेंट राइटिंग के साथ मुझे रिपोर्टिंग करना पसंद है.

Read MoreRead Less

Next Story