CG हत्यारा पति गया जेल: पत्नी के कैरेक्टर पर करता था शक, इसी बात को लेकर विवाद हुआ, डंडे से कर दी ताबड़तोड़ पिटाई...
CG Crime News: पत्नी के कैरेक्टर पर शंका करने वाले पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारे पति को पुलिस ने जेल भेज दिया है। एक दिन पहले बड़े बेटे के साथ गोवा से आया था। आरोपी अपने बड़े बेटे के साथ गोवा में निजी कंपनी में काम करता था।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
कोरबा।23 फरवरी 2026| पत्नी के कैरेक्टर पर शंका करने वाले पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारे पति को पुलिस ने जेल भेज दिया है। एक दिन पहले बड़े बेटे के साथ गोवा से आया था। आरोपी अपने बड़े बेटे के साथ गोवा में निजी कंपनी में काम करता था।
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार को शंका के चलते एक घर बर्बाद हो गया। पति ने पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए विवाद किया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पास रखे डंडे से पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। इसके चलते पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बालको थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।
एक दिन पहले गोवा से आया था घर
आरोपी पति का नाम फुलजेन तिर्की, अपनी पत्नी गीता तिर्की के चरित्र पर शक करता था। सोमवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बहस में बदल गया और फिर गुस्साए पति ने पास रखे डंडे से गीता की पिटाई कर दी। सिर पर गंभीर चोट लगने से गीता की मौके पर ही मौत हो गई। फुलजेन एक दिन पहले रविवार को अपने बड़े बेटे के साथ गोवा से घर आया था।
क्या है मामला?
फुलजेन तिर्की अपने बड़े बेटे के साथ गोवा में रहता था। दोनों वहां एक निजी कंपनी में काम करते थे। पत्नी गीता अपने छोटे बेटे के साथ मुड़धुवा गांव में रहती थी। रविवार रात बाप-बेटा गोवा से गांव पहुंचे थे। सोमवार की सुबह फुलजेन का पत्नी से फिर पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी के कैरेक्टर पर सवाल उठाते हुए पति फुलजेन ने विवाद करना शुरू किया। विवाद बढ़ने पर गुस्साए पति ने पास रखे डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक पत्नी की मौत हो चुकी थी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी घटना की सूचना
स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लिया। इसके अलावा महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पूछताछ में पति ने कैरेक्टर पर शक करना बताया।
एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के कारणों को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
