Begin typing your search above and press return to search.

Korba Murder News: पति ने किया पत्नी का मर्डर: बच्चे नहीं होने को लेकर हुआ विवाद, फावड़ा मारकर उतारा मौत के घाट

Pati Ne Ki Patni Ki Hatya: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में पति ने पत्नी का मर्डर कर किया। दोनों के बीच बच्चे नहीं होने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद उसने पत्नी को फावड़ा मारकर मौत के घाट उतार दिया।

Sarangarh Bilaigarh Triple Murder
X

सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news

By Chitrsen Sahu

Pati Ne Ki Patni Ki Hatya: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। यहां पति ने बच्चे नहीं होने और चरित्र पर शक के विवाद में अपनी ही पत्नी को फावड़ा मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी पति की तलाश शुरु कर दी है। यह पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था विवाद

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान रंजना यादव के रूप में की गई है। रंजना की शादी 10 से 12 साल पहले गायत्री बस्ती में रहने वाले तुलसी यादव के साथ हुई थी। शादी को कई साल बीत जाने के बाद भी दोनों की कोई संताने नहीं थी। इसके अलावा तुलसी अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक करता था, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद भी होता था।

फावड़े से मारकर उतारा मौत के घाट

रविवार की शाम इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और तुलसी ने गुस्से में अपनी पत्नी के सिर सहित कई जगहों पर फावड़े से हमला कर दिया। फावड़े के हमले से रंजना गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद उसके परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई।

पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति

वहीं पत्नी की फावड़ा मारकर हत्या के बाद आरोपी तुलसी भी फरार हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रंजना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही उसके फरार पति की भी तलाश शुरु कर दी है। पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेने का आश्वासन दिया है। उधर पूरे गांव में हत्या से सनसनी फैल गई है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story