Begin typing your search above and press return to search.

नियुक्ति ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के दो विश्वविद्यालयों में कुलपति की हुई नियुक्ति, देखें राज्यपाल का आदेश

VC Appointment: राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ के दो विश्वविद्यालयों अटलबिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर और शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलपति की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में राजभवन ने आदेश पारित कर दिया है।

नियुक्ति ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के दो विश्वविद्यालयों में कुलपति की हुई नियुक्ति, देखें राज्यपाल का आदेश
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

रायपुर।30 मार्च 2026| राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ के दो विश्वविद्यालयों अटलबिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर और शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलपति की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में राजभवन ने आदेश पारित कर दिया है। राजभवन ने अटल बिहार वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपित के रूप में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफसर डा ललित कुमार पटेरिया को नियुक्ति किया है। प्रोफेसर विनय चौहान डायरेक्टर बिजनेस स्कूल जम्मू एंड कश्मीर यूनिवर्सिटी को शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर नियुक्त किया है।

देखें राज्यपाल का आदेश




छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (क्रमांक 22, सन् 1973) की धारा 13 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति, शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ द्वारा Professor Vinay Chauhan, Director, The Business School, University of Jammu, Jammu, J&K (UT) को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ का कुलपति नियुक्त किया गया है। Professor Vinay Chauhan का कार्यकाल, उपलब्धियाँ तथा सेवा शर्ते उक्त अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होगी।

छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (क्रमांक 22, सन् 1973) की धारा 13 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल एवं कुलाधिपति, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा Professor (Dr.) Lalit Prakash Pateriya, Vice-Chancellor, Shaheed Nandkumar Patel Vishwavidyalaya, Raigarh (C.G.) को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर का कुलपति नियुक्त किया गया है।

2/. Professor (Dr.) Lalit Prakash Pateriya का कार्यकाल, उपलब्धियाँ तथा सेवा शर्ते उक्त अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होगी।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story