Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: मैं प्रदेश पदाधिकारी हूँ, नशे में कार चलाते पकड़ाए युवक का बवाल, ट्रैफिक निरीक्षक को दी धमकी, बोला-अब मैं पूरा अंजाम यहीं आप लोगों को भुगताउंगा...

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने शराब के नशे में गाड़ी चलाते एक युवक को पकड़ा तो उसने खुद को प्रदेश पदाधिकारी बताते हुए पुलिस से जमकर बदतमीजी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

Raipur News: मैं प्रदेश पदाधिकारी हूँ, नशे में कार चलाते पकड़ाए युवक का बवाल, ट्रैफिक निरीक्षक को दी धमकी, बोला-अब मैं पूरा अंजाम यहीं आप लोगों को भुगताउंगा...
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। मैं बवाल करूंगा, आप पुलिस में हो न, अब आप देखों, जब मैं बोल रहा हूँ, मैं प्रदेश पदाधिकारी हूं, इसके बाद भी आप नहीं समझ रहे हो, अब पूरा अंजाम यहीं इसी जगह आप लोगों को भुगताउंगा... ड्रिंक एंड ड्राईव मामले में गाड़ी रोकने पर भड़के युवक ने ट्रैफिक निरीक्षक को धमकी दे दी।

युवक ने अपना नाम राजू मित्रा बताया और खुद को हिंदू जाकरण मंच का पदाधिकारी बताया। राजू मित्रा हिंदू जागरण मंच दुर्ग का जिलाध्यक्ष है और उसके फेसबुक पेज पर कई नेताओं के साथ उसकी फोटो भी मौजूद है।

पुलिस को धमकी और दुर्व्यवहार मामले में तेलीबांधा पुलिस ने राजू मित्रा के खिलाफ 151 के तहत अपराध दर्ज कर मामले में जांच कार्रवाई कर रही है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, ये पूरा मामला तेलीबांधा क्षेत्र का है। 28 मार्च की रात ट्रैफिक पुलिस द्वारा नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। इसी बीच ट्रैफिक पुलिस ने एक कार रोकी और उसके चालक की जांच की तो शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि हुई। पुलिसकर्मियों ने चालक से गाड़ी की चाबी मांगी तो युवक पुलिसकर्मियों को धमकाने लगा। विवाद बढ़ने पर निरीक्षक वैभव मिश्रा ने युवक को समझाने की लगातार कोशिश की, लेकिन युवक ने उन्हें अंजाम भुगतने और सबक सिखाने की धमकी दे डाली।

ट्रैफिक पुलिस ने राजू मित्रा नाम के युवक के खिलाफ तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले में 151 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई कर रही है। नीचे देखें वीडियो...


Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story