लकड़ी तस्करी: 3 पर FIR, सूरजपूर में 15 टन अवैध लकड़ी जब्त, SDM के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी का गोरखधंधा
CG Crime News: उत्तर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से लकड़ी तस्करी के गाेरखधंधा का फर्जीवाड़ा सामने आया है। 15 टन अवैध लकड़ी जब्त करने के साथ ही तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।

इमेज सोर्स- NPG News
सूरजपुर। 24 मार्च 2026| उत्तर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से लकड़ी तस्करी के गाेरखधंधा का फर्जीवाड़ा सामने आया है। 15 टन अवैध लकड़ी जब्त करने के साथ ही तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।
तस्करी की यह घटना सूरजपुर एसडीएम शिवानी जायसवाल के फर्जी हस्ताक्षर से जुड़ा है। तस्करों ने एसडीएम के जाली हस्ताक्षर का उपयोग कर दो तरह की अनुमति पत्र तैयार किया था। पहले पेड़ों की कटाई और उसके बाद परिवहन की अनुमति भी फर्जी तरीके से बना लिया था। एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से लकड़ी कटाई और परिवहन के लिए बनाए फर्जी अनुमति पत्र के जरिए ट्रक से 15 टन लकड़ी ले जा रहे थेद्ध
चेकिंग के दौरान खुला फर्जीवाड़ा
वाहन की चेकिंग के दौरान ट्रक के कागजात के अलावा लकड़ी परिवहन के संबंध में जारी पास की जब पड़ताल की गई तब एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर का खुलासा हुआ। ट्रक में लोड लकड़ी कसकेला से रायपुर स्थित एक प्लाइवुड फैक्ट्री ले जाई जा रही थी।
3 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर
एसडीएम शिवानी जायसवाल शिकायत पर कोतवाली थाना में तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी आजम खान, बृजनारायण साहू और राजेश यादव के खिलाफ सामूहिक रूप से कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।
