Begin typing your search above and press return to search.

बर्थ डे सेलिब्रेशन: युवती सहित चार गिरफ्तार, ओवरब्रिज पर पहले की शराब पार्टी फिर केक काटकर मना रहे थे बर्थडे

CG News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर के सकरी क्षेत्र स्थित संबलपुर ओवरब्रिज पर देर रात शराब पार्टी करने के बाद केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे युवती व चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार को जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

बर्थ डे सेलिब्रेशन: युवती सहित चार गिरफ्तार, ओवरब्रिज पर पहले की शराब पार्टी फिर केक काटकर मना रहे थे बर्थडे
X
By Radhakishan Sharma

बिलासपुर।24 मार्च 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर के सकरी क्षेत्र स्थित संबलपुर ओवरब्रिज पर देर रात शराब पार्टी करने के बाद केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे युवती व चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार को जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस ने बताया, रविवार रात तकरीबन 12 बजे सूचना मिली, कुछ युवक-युवती संबलपुर ओवरब्रिज पर सड़क के बीच कार खड़ी कर केक काट रहे हैं और शराब पी रहे हैं। इसके चलते यातायात बाधित हो रहा है और हादसे की आशंका बनी हुई है। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा, काले रंग की कार सड़क पर खड़ी है और उसके पास तीन युवक और एक युवती केक काट रहे हैं। पुलिस ने तत्काल चारों को हिरासत में लिया।

काेरबा से आए थे बर्थडे सेलिब्रेट करने

पूछताछ में ये सभी कोरबा जिले के गोकुल नगर निवासी निहाल सांडिल्य (22), अतुल वर्मा (21), नेहरू नगर निवासी प्रियांशु चौरासिया (19) और राजकिशोर नगर निवासी 19 वर्षीय युवती के रूप में हुई। युवकों ने बताया कि वे निहाल सांडिल्य का जन्मदिन मनाने के लिए पहुंचे थे। जांच के दौरान चारों शराब के नशे में पाए गए। पुलिस ने मौके पर खड़ी कार को भी जब्त कर लिया। सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 285, 3(5) तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। सभी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

बीच सड़क, जश्न मनाने वालों पर सख्ती

बीच सड़क यातायात को बाधित कर बर्थडे मनाने या अन्य कार्यक्रम मनाने वालों पर पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। हाइ कोर्ट द्वारा ने इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश राज्य सरकार को दिए हैं। सीएसपी निमितेष सिंह ने साफ कहा है, सड़क पर अवरोध उत्पन्न करने, शराब पीकर हुड़दंग करने या सार्वजनिक स्थल पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा, लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story