Begin typing your search above and press return to search.

Rajnandgaon News: रिसाॅर्ट्स में चल रही थी शराब पार्टी, तभी पहुंची पुलिस, शराब-चखना उड़ाते पकड़े गये लोग...

Rajnandgaon News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस ने 53 रिसाॅर्ट्स की जांच की। इस दौरान शराब परोसने वाले रिसाॅर्ट्स पर पकड़े गये लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।

Rajnandgaon News: रिसाॅर्ट्स में चल रही थी शराब पार्टी, तभी पहुंची पुलिस, शराब-चखना उड़ाते पकड़े गये लोग...
X
By Sandeep Kumar

Rajnandgaon News: राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के मनगटा क्षेत्र में पुलिस ने दूसरी बड़ी कार्रवाई की। राजनांदगांव पुलिस ने जीरो टाॅलरेंस नीति के तहत शराब पीते पकड़े गये लोगों के खिलाफ व रिसाॅर्ट्स संचालक के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस की टीम ने करीब 53 रिसाॅर्ट्स के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान कई रिसाॅर्ट्स के अंदर शराब और चखना खाते लोग मिले। पुलिस ने ऐसे लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

एसपी अंकिता के निर्देश में जिले में विशेष अभियान

मनगटा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सोमनी पुलिस द्वारा अचानक एवं प्रभावी छापेमारी की गई।

दरअसल, राजनांदगांव पुलिस को शिकायत मिली थी कि क्षेत्र के कुछ रिसॉर्ट्स में लगातार तेज़ डीजे बजाया जा रहा है व आगंतुकों को अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। एसपी अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर ASP कीर्तन राठौर के नेतृत्व में CSP अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम, नियंत्रण व शांति व्यवस्था बनाए रखने यह कार्रवाई की गई।

विशेष टीम द्वारा मनगटा क्षेत्र के रिसॉर्ट्स पर औचक छापेमारी की गई। इस दौरान 30 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा 53 रिसॉर्ट्स की जांच की गई।

इन रिसॉर्ट्स में कार्रवाई

छापेमारी के दौरान लिलिपूट रिसॉर्ट्स, स्काई पुल रिसॉर्ट्स, एण्ड विला रिसॉर्ट्स, किम्बा फार्म रिसॉर्ट्स, क्लाउड नाईट रिसॉर्ट्स व फाईब्स रिसॉर्ट (मनगटा) के संचालक-मैनेजर द्वारा अपने रिसॉर्ट्स परिसर में आने-जाने वाले व्यक्तियों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते हुए पाया गया। मौके पर शराब का सेवन कर रहे व्यक्तियों को समझाइश दी गई एवं सभी रिसॉर्ट संचालकों-मैनेजरों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 36(सी) के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

इसके आलावा कुछ लोगों के द्वारा पुलिस कार्रवाई से आक्रोशित होकर शांति व्यवस्था भंग करने की नियत से वाद-विवाद किए जाने पर उनके विरुद्ध धारा 170/126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

राजनांदगांव पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध इस प्रकार की सख़्त और निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

पकडे गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई

1. विजय मिश्रा, पिता रामवृक्ष मिश्रा, उम्र 43 वर्ष, निवासी केम्प-01, शास्त्री नगर, भिलाई, जिला दुर्ग

2. खिलेश्वर प्रसाद साहू, पिता स्व. चिंताराम साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम सांकरा धीरी, थाना सोमनी

3. राकेश वैष्णव, पिता डोमन वैष्णव, उम्र 37 वर्ष, निवासी शांतिनगर चिखली, जिला राजनांदगांव

4. भूपेन्द्र साहू, पिता माखन साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम मनगटा, थाना सोमनी

5. नागेन्द्र साकेत, पिता संतोष साकेत, उम्र 24 वर्ष, निवासी तमरी, थाना गोविंदगढ़, जिला रीवा (म.प्र.)

6. बी. ललित कुमार, पिता डी.एस. राव, उम्र 40 वर्ष, निवासी 8डी स्ट्रीट-12, आशीष नगर वेस्ट, रिसाली, भिलाई, थाना नेवई, जिला दुर्ग



Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story