पेंट की जेब में रखा मोबाइल ब्लास्ट, छात्र बुरी तरह से झुलसा, आनन-फानन में आग पर पाया काबू
CG News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर में एक बड़ी घटना घटी। स्टूडेंट के पेंट की जेब मे रखा मोबाइल तेज आवाज ब्लास्ट हो गया और आग लग गई।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
बिलासपुर।28 मार्च 2026| छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक छात्र की जेब में रखा मोबाइल फोन फट गया। घटना सरकंडा सेंट्रल लाइब्रेरी के पास की है, छात्र अपने साथियों के साथ खड़ा था। हादसे में छात्र झुलस गया। समय रहते आग बुझा दी गई। राहत की बात ये, बड़ा हादसा टल गया।
छात्र अपने दोस्तों के साथ सेंट्रललाइब्रेरी के पास खड़ा था, तभी पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। ब्लास्ट होते ही छात्र की पैंट में आग लग गई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना के तुरंत बाद छात्र के एक साथी ने सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छात्र की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटनासरकंडा थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मोबाइल ब्लास्ट का कारण क्या था-बैटरी की खराबी, ओवरहीटिंग या कोई अन्य तकनीकी कारण।
तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली लिथियम-आयन बैटरियां कभी-कभी अधिक गर्म होने या क्षतिग्रस्त होने पर ब्लास्ट कर सकती हैं। यदि फोन लंबे समय तक चार्जिंग पर लगा रहे या सस्ते और अनधिकृत चार्जर का उपयोग किया जाए, तो ऐसे हादसों की संभावना बढ़ जाती है।
