शराब दुकान के पीछे चल रहा था जुआ, तभी पहुँच गई पुलिस, मची अफरा-तफरी... मोबाइल और नकदी समेत 9 जुआरी धराए
शराब दुकान के पीछे जुआ खेलते 9 जुआरियों को पकड़ा गया है। जिनके कब्जे से नगद और 7 मोबाइल सहित 58 हजार रुपए का सामान जब्त किया गया है।

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
धमतरी 8 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रविवार को शराब दुकान के पीछे जुआ खेलते 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से नगद और 7 मोबाइल सहित 58 हजार रुपए का सामान जब्त किया गया है। यह पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
बता दें कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिलेभर में लगातार विशेष अभियान चलाकर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने 9 जुआरियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है।
जुआरियों मे मची अफरा-तफरी
दरअसल, अर्जुनी थाना पुलिस को रविवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आमदी गांव में शराब दुकान के पीछे कुछ व्यक्ति ताश पत्ती के माध्यम से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, जिससे जुआरियों मे अफरा-तफरी मच गई।
जुआरियों पर कौन सी धारा लगी ?
पुलिस ने इस दौरान 9 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से ताश पत्ती, 23,100 नगद और 7 मोबाइल जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 58 हजार 100 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 36/26 धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत विधिसम्मत वैधानिक कार्रवाई की।
9 जुआरी हुए गिरफ्तार
(01) शेखर साहू पिता नजरू राम साहू- उम्र 33 वर्ष- निवासी ग्राम भानपुरी थाना अर्जुनी जिला धमतरी
(02) द्वारिका साहू पिता हिम्मत साहू- उम्र- 26 वर्ष- निवासी ग्राम आमदी थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ.ग.)
(03) टिमेश साहू पिता छबि लाल साहू- उम्र 27 वर्ष- ग्राम आमदी थाना अर्जुनी जिला धमतरी
(04) सोमेश्वर पटेल पिता प्रेमलाल पटेल- उम्र 30 वर्ष- निवासी ग्राम पेण्डरवानी थाना गुरूर जिला बालोद (छ.ग.)
(05) धनेश्वर चंदेल पिता गणेश चंदेल- उम्र 42 वर्ष- निवासी ग्राम पलारी थाना सनौद जिला बालोद (छ.ग.)
(06) टीकम महार पिता दीनदयाल महार- उम्र 33 वर्ष- निवासी ग्राम परसतराई थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ.ग.)
(07) गोकुल राम साहू पिता सीता राम साह- उम्र 36 वर्ष- निवासी ग्राम परसतराई थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ.ग.)
(08) पवन कुमार सतनामी पिता सदा सिंह- उम्र 50 वर्ष- निवासी ग्राम पलारी थाना सनौद जिला बालोद
(09) भूपेन्द्र सेन पिता रामखिलावन- उम्र 27 वर्ष- निवासी रत्नाबांधा धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छ.ग.)
