Begin typing your search above and press return to search.

Durg News: रिसॉर्ट में सजी थी जुआरियों की महफिल, तभी पहुंच गई पुलिस, 16 आरोपी धरे गए, 25 लाख का माल जब्त

Durg News: पुलिस ने रिसाॅर्ट में जुआ खेलते 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोबाइल, मोटरसाइकिल व कार जब्त किया गया...

Durg News: रिसॉर्ट में सजी थी जुआरियों की महफिल, तभी पहुंच गई पुलिस, 16 आरोपी धरे गए, 25 लाख का माल जब्त
X
By Sandeep Kumar

Durg News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अमलेश्वर क्षेत्र में कृष्णा वाटिका रिसाॅर्ट में जुआ खेलते 16 आरोपियों को रंगे हाथ पुलिस ने पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 25 लाख से अधिक का माल जब्त किया गया है। थाना अमलेश्वर व एसीसीयू की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।

दरअसल, 1 मार्च को थाना अमलेश्वर को सूचना मिली थी कि कृष्णा वाटिका रिसाॅर्ट में कुछ व्यक्ति ताश खेल रहे है। इस सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और रिसाॅर्ट में रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान रिसाॅर्ट के अंदर ताश के पत्तों पर दांव लगाकर हार-जीत लगाते जुआरी पकड़े गए।

रिसाॅर्ट के अंदर 16 जुआरी पकड़े गए। आरोपियों के कब्जे से नगदी राशि 3,59,470 रूपए, 22 नग मोबाइल जब्त किया गया है। साथ ही तीन मोटरसाइकिल, 3 कार जब्त किया गया। जब्त माल की कुल कीमत 25 लाख से अधिक है।

आरोपियों के विरूद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। नीचे गिरफ्तार आरोपियों के नाम देखें।

आरोपियों के नाम

आरोपी रोहित निर्मलकर 43 वर्ष रावतपुरा काॅलोनी रायपुर, नरेश सोनकर 29 वर्ष निवासी पाठागांव रायपुर, प्रमोद वर्मा 34 वर्ष निवासी सत्यम विहार रायपुर, मुकेश धीमर 28 वर्ष गुरूवार बाजार दुर्ग, संजू सोनकर 30 वर्ष ग्राम खुडमुड़ा दुर्ग, नारायण टंडन 24 वर्ष मगरघटा दुर्ग, डिजेंद्र निर्मलकर 30 वर्ष निवासी बस्तीपारा कुथरेल दुर्ग, पुनीत राम साहू 46 वर्ष अमलेश्वर दुर्ग, विनोद अमरदास 35 वर्ष निवासी मगरघटा दुर्ग, शुभम चंद्राकर 30 वर्ष सत्यम विहार रायपुर, गोपाल सोनकर 52 वर्ष निवासी पाठागांव रायपुर, मनीष साहू 30 वर्ष अमलेश्वर दुर्ग, सोनू साहू 29 वर्ष अमलेश्वर दुर्ग, सत्यनारायण साहू 42 वर्ष खुडमुड़ा दुर्ग, संजय साहू 32 वर्ष सत्यम विहार काॅलोनी रायपुर, महेंद्र साहू 46 वर्ष अमलेश्वर दुर्ग।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story