Begin typing your search above and press return to search.

CG के इस कॉलेज में हाईटेक नकल: मोबाइल से नकल करते पकड़ाए 10 स्टूडेंट्स, यूनिवर्सिटी ने परीक्षा केंद्र को किया निरस्त, कॉलेज प्रबंधन को जारी किया शोकॉज नोटिस

CG Higher Education News: छत्तीसगढ़ अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी से संबद्ध एक कॉलेज में स्टूडेंट्स मोबाइल के जरिए नकल करते पकड़ गए। यूनिवर्सिटी ने बतौर सजा उस कॉलेज का परीक्षा केंद्र ही निरस्त कर दिया है। इस केंद्र के स्टूडेंट्स अब राजीव गांधी गर्वनमेंट कॉलेज में परीक्षा दिलाएंगे।

CG के इस कॉलेज में हाईटेक नकल: मोबाइल से नकल करते पकड़ाए 10 स्टूडेंट्स, यूनिवर्सिटी ने परीक्षा केंद्र को किया निरस्त, कॉलेज प्रबंधन को जारी किया शोकॉज नोटिस
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर।27 मार्च 2026| छत्तीसगढ़ अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी से संबद्ध मिनीमाता साइंस कॉलेज में परीक्षार्थी सामूहिक नकल कर रहे थे। स्टूडेंट्स मोबाइल के जरिए नकल करते पकड़ गए। यूनिवर्सिटी ने बतौर सजा परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया है। इस केंद्र के स्टूडेंट्स अब राजीव गांधी गर्वनमेंट कॉलेज में परीक्षा दिलाएंगे।

अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी बिलासपुर के उड़नदस्ता दल ने जब कॉलेज में दबिश दी, तो वहां का नजारा देखकर टीम दंग रह गई। छात्र बेखौफ मोबाइल से नकल कर रहे थे। टीम ने 9 छात्रों को मोबाइल के साथ रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद दूसरी पाली रजिस्ट्रार डॉ. तारणीश गौतम और परीक्षा नियंत्रक रामेश्वर राठौर ने छापा मारा, इस दौरान एक छात्र ब्लूटूथ के जरिए नकल करते पकड़ा गया।

प्रिंसिपल, वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष सहित जिम्मेदार मिले गायब

जांच के दौरान यूनिवर्सिटी द्वारा नियुक्त वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष विवेक साहू, कॉलेज की केंद्राध्यक्ष और प्राचार्य सभी मौके से गायब मिले। क्लास में ड्यूटी कर रहा पर्यवेक्षक कॉलेज स्टाफ न होकर बाहरी व्यक्ति मिले। वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष विवेक साहू ने सफाई दी, वे छुट्टी पर थे और इसकी सूचना प्राचार्य को दे दी थी।


नए केंद्र में दिलाएंगे परीक्षा

मिनी माता कॉलेज लोरमी परीक्षा केंद्र के 213 छात्र अब 28 मार्च की परीक्षा शासकीय राजीव गांधी कॉलेज लोरमी में देंगे। विश्वविद्यालय इन छात्रों के लिए नए एडमिट कार्ड जारी कर रहा है। छात्रों को निर्देशित किया गया है, वे नया प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और बदले हुए केंद्र पर समय से पहुंचें।

पढ़िए क्या कहा, यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार गौतम ने

अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. तारणीश गौतम ने कहा, उड़नदस्ता दल ने 9 मोबाइल जब्त किए हैं। उड़नदस्ता दल के सामूहिक नकल की रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा केंद्र को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी ने अब कॉलेज प्रबंधन से 7 बिंदुओं पर जानकारी मांगी है, जिसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story