Begin typing your search above and press return to search.

सस्पेंड ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के इस यूनिवर्सिटी के कुल सचिव को राज्य सरकार ने किया निलंबित, लगा ये गंभीर आरोप...

CG Higher Education News: छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग ने अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी बिलासपुर के तत्कालीन कुल सचिव को आर्थिक गड़बड़ी के आरोप में निलंबित कर दिया है।

सस्पेंड ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के इस यूनिवर्सिटी के कुल सचिव को राज्य सरकार ने किया निलंबित, लगा ये गंभीर आरोप...
X

इमेज सोर्स- NPG News

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर। 23 फरवरी 2026| छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के तत्कालीन कुल सचिव शैलेन्द्र दुबे को निलंबित कर दिया है। जारी निलंबन आदेश में लिखा है, विश्वविद्यालय मद आबंटित की गई राशि में गड़बड़ी, जैम पोर्टल के माध्यम से सामग्री क्रय किये जाने में आर्थिक अनियमितता में संलिप्तता प्रथम दृष्टया पायी गई है। उनके द्वारा छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम 2002 यथा संशोधित 2025 के संगत नियमों का पालन नहीं किया गया है। उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत है।

राज्य शासन शैलेन्द्र द्वारा, तत्कालीन कुलसचिव वर्तमान उप कुलसचिव, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करता है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय क्षेत्रीय अपर संचालक कार्यालय, उच्च शिक्षा विभाग बिलासपुर संभाग बिलासपुर (छ.ग.) निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। इस संबंध में विभागीय जांच की प्रक्रिया पृथक से की जायेगी।

प्रशासनिक, शैक्षणिक और वित्तीय कार्यों में अनियमितता का लगा था आरोप

छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा था, प्रभारी कुलसचिव डॉ. शैलेंद्र दुबे और कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेई की मिलीभगत से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक, शैक्षणिक और वित्तीय कार्यों में अनियमितताएं हो रही हैं। विवाद का एक प्रमुख मुद्दा कुलपति के निज सहायक उपेन चंद्राकर की नियुक्ति है। उनकी भर्ती 2024 में हुई। छात्रों का कहना है कि उनका प्रमाण पत्र राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षा परिषद से अनुमोदित नहीं है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने भी इस प्रमाण पत्र को अमान्य घोषित किया है।




जैम पोर्टल खरीदी में गड़बड़ी का आरोप

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के खिलाफ शिकायत है कि एक ही स्वामित्व वाले अलग-अलग फार्म से जेम पोर्टल के जरिये करोड़ों की खरीदी कर ली गई। विवि के खिलाफ अनियमितता की गंभीर शिकायतें मिलती रही थी। जेम खरीदी में गड़बड़ी को लेकर सरकार भी काफी संवेदनशील है। मुख्य सचिव विकास शील ने जेम खरीदी में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसी के बाद सरकार ने महासमुंद जिले के राजीम स्थित राजीव लोचन पीजी कॉलेज की प्राचार्या समेत चार सहायक प्राध्यापकों को सस्पेंड कर दिया था।

ये है गंभीर आरोप

अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी बिलासपुर द्वारा 15 अप्रैल 25 को जेम पोर्टल के माध्यम से बिना निविदा किए L1 पद्धति से लगभग 1 करोड़ के ऊपर की खरीदी की गई है जिसे तीन फ़र्मो को 26 क्रय आदेश एक ही दिन में जारी किए गये है। सागर इंडस्ट्रीज, जांजगीर, सिंघानिया ग्रुप ऑफ़ इंडस्ट्रीज, जांजगीर,ओशन

एंटरप्राइज़, जांजगीर। क्या यह संयोग है? आरोप में कहा है, सभी सामग्रियों की L1 दर इन्ही फ़र्मों में आया है, जो कि एक ही परिवार के होने की संभावना है। ठीक उसी प्रकार 19.04.25 को भी 6 क्रय आदेश और 28.04.25 को भी कुछ कार्य आदेश जारी हुए है जो इन्हीं फ़र्मो को दिए गए है।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story