Begin typing your search above and press return to search.

Budget 2025 LIVE Updates: FM निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं यूनियन बजट 2025, जानें पल-पल की अपडेट…

Union Budget 2025 Live Updates FM Nirmala Sitharaman Speech Today Income Tax Slabs Changes Aam Budget in Hindi

Budget 2025 LIVE Updates: FM निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं यूनियन बजट 2025, जानें पल-पल की अपडेट…
X
By Ragib Asim

Union Budget 2025 Live Updates FM Nirmala Sitharaman Speech Today Income Tax Slabs Changes Aam Budget in Hindi

Live Updates

  • 1 Feb 2025 11:33 AM IST

    IIT में बढ़ेगी विद्यार्थियों की संख्‍या और भारतीय भाषा में पुस्तकें

    • 6 हजार 500 विद्यार्थियों की सीटें बढ़ाई जाएंगी। आईआईटी पटना में सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। 500 करोड़ के बजट में एआई के लिए एक संस्थान की स्थापना की जाएगी।

    • अगले 5 साल में 75 हजार सीटें जोड़ी जाएंगी। अगले साल मेडिकल कॉलेज में 10 हजार सीटें जोड़ी जाएंगी।

    • सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर सेंटर की सुविधा देगी। 2025-26 में 200 केंद्र बनाए जाएंगे।

    • शहरी मजदूरों के हालात सुधारने के लिए स्ट्रीट वेंडर्स के लिए चल रही पीएम स्वनिधि स्कीम की लोन लिमिट बढ़कर 30 हजार रुपए होगी

    • स्कूल और उच्चतर शिक्षा के लिए भारतीय भाषा में पुस्तकें उपलब्ध कराएंगे। राष्ट्रीय कौशल उत्कृष्टता केंद्र पिछली योजनाओं पर काम करते हुए 5 राष्ट्रीय कौशल केंद्र स्थापित किए जाएंगे। आईआईटी में क्षमता का विस्तार किया जाएगा। 23 आईआईटी में शिक्षार्थियों की संख्या बढ़ी है।

  • 1 Feb 2025 11:30 AM IST

    बजट में वित्र मंत्री की बड़ी घोषणाएं

    • भारत के फुटवियर और लेदर क्षेत्र के लिए सहायता के अलावा बिना लेदर वाले फुटवियर के लिए योजना है। 22 लाख रोजगार और 4 लाख करोड़ का कारोबार और 1.1 लाख करोड़ से ज्यादा निर्यात की उम्मीद है।

    • खिलौना निर्माण के लिए मेक इन इंडिया के तहत योजना शुरू की जाएगी।

    • भारतीय डाक विभाग सार्वजनिक संगठन में बदला जाएगा। विश्वकर्माओं, महिलाओं, स्वसहायता समूह की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी।

  • 1 Feb 2025 11:29 AM IST

    बजट 5 क्षेत्रों पर फोकस

    बजट 5 क्षेत्रों पर फोकस है

    विकास में तेजी लाना।

    सुरक्षित समावेशी विकास।

    निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ावा देना।

    घरेलू खर्च में वृद्धि।

    भारत के उभरते मध्यम वर्ग की खर्च करने की शक्ति को बढ़ाना।

  • 1 Feb 2025 11:27 AM IST

    एससी और एसटी के लिए बड़ी घोषणा

    मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति को अगले 5 साल में टर्म लोन देने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने बताया कि श्रमिक क्षेत्र में सरकार की बड़े योजना का प्रस्ताव की तैयारी है।

    केंद्र सरकार राज्यों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों के समेकित कल्याण हेतु विकास प्रकल्प का संचालन करेगी। यह कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं, किसानों एवं युवाओं के उत्थान हेतु समर्पित होगा।

  • 1 Feb 2025 11:25 AM IST

    सी फूड को बढ़ावा

    केंद्रीय वित्‍त मंत्री ने बजट में कम उपज वाले जिलों में धन धान्य योजना शुरू करने की घोषणा की है। उन्‍होंने कहा कि सी फूड को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार बड़ी योजना शुरू करेगी। इसके अलावा मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बड़ी योजना का प्रस्ताव है। वहीं दाल उत्पादन में आत्म निर्भरता का प्रस्ताव है और कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई प्रस्ताव किए हैं।

  • 1 Feb 2025 11:22 AM IST

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से लोन की सीमा 3 लाख से बढ़कर 5 लाख रुपये हो गई।

  • 1 Feb 2025 11:21 AM IST

    एमएसएमई क्रेडिट 10 करोड़

    एमएसएमई भारत को एक मैन्युफैक्चरिंग हेड बनाता है। इनको ज्यादा पैसा मिल सके इसलिए इसे ढाई गुना बढ़ाया जा रहा है। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। हम क्रेडिट गारंटी कवर को माइक्रो और स्माल एंटरप्राइजेज के लिए 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ किया जाएगा।

  • MSMEs के लिए नए वर्गीकरण मानदंड
    1 Feb 2025 11:19 AM IST

    MSMEs के लिए नए वर्गीकरण मानदंड

    MSMEs के लिए नए वर्गीकरण मानदंड

    • MSME वर्गीकरण के लिए निवेश की सीमा 2.5 गुना बढ़ाई जाएगी

    • MSME वर्गीकरण के लए टर्नओवर सीमा दो गुना की जाएगी

    विकसित भारत के निर्माण की आकांक्षाएं एवं हमारी सरकार के पूर्व कार्यकालों के रचनात्मक एवं रूपांतकारी कार्य हमें प्रेरित करते हैं।

    सरकार के प्रयासों को जारी रखता है

    a) विकास में तेजी लाना

    b) समावेशी विकास

    c) निजी क्षेत्र का निवेश

    d) घरेलू भावनाओं का उत्थान

    e) भारत के बढ़ते मध्यम वर्ग की खर्च करने की शक्ति को बढ़ाना 

  • 1 Feb 2025 11:16 AM IST

    हमें कृषि उत्पादकता बढ़ाना है

    वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधान मंत्री धन धान्य कृषि योजना जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। हमारी सरकार में खेती पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हमरा ध्यान इन्फ्रास्ट्रक्चर पर है। हमारा लक्ष्य है कि हमें कृषि उत्पादकता बढ़ाना है। इसके साथ ही सतत विकास पर जोर दिया जाए। भंडारण की सुविधा भी अच्छी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था।

  • 1 Feb 2025 11:15 AM IST

    इस बजट में, प्रस्तावित विकास उपाय गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी को ध्यान में रखकर दस व्यापक क्षेत्रों तक फैला हुआ है। यूरिया के मामले में देश को आत्‍मनिर्भर  बनाने के कदम उठाए जा रहे हैं।  नामरूप, असम में यूरिया प्लांट

    • असम के नामरूप में 12.7 लाख मीट्रिक टन की वार्षिक क्षमता वाले संयंत्र की स्थापना की जाएगी

    • पूर्वी क्षेत्र में बंद पड़े तीन यूरिया संयंत्रों को फिर से खोला गया है, यह यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर कदम है 

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story