Gorela-Pendra Marwahi News: छत्तीसगढ़ में खेत से लौट रही महिला से गैंगरेप: कार में खींच कर ले गए जंगल,, फिर सामूहिक दुष्कर्म...

Gorela-Pendra Marwahi News: छत्तीसगढ़ में खेत से लौट रही महिला से गैंगरेप: कार में खींच कर ले गए जंगल,, फिर सामूहिक दुष्कर्म...
X

Crime News

Gorela-Pendra Marwahi News गौरेला-पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ के मरवाही में खेत से लौट रही महिला का अपहरण कर गैंगरेप की घटना सामने आई है। महिला की शिकायत पर तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना मरवाही थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मरवाही क्षेत्र की एक महिला खेत मे रोपा लगाने गई हुई थी। काम खत्म कर महिला अपने घर लौट रही थी। इस दौरान मरवाही के धनौली निवासी आरोपी दिनेश चंद्रा, टिकठी निवासी लालू और बबलू चंद्रा कार से महिला के पास आये और महिला का रास्ता रोक उसे जबरदस्ती अपनी कार के अंदर खींच लिए। महिला ने चीख-पुकार की तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।

आरोपियों ने महिला को जंगल ले गए और यहां पर बारी-बारी से तीनों ने अपनी हवस मिटाई। घटना को अंजाम देने के बाद महिला को धमकी देकर आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। महिला जैसे तैसे थाने पहुंची और इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ASI सहित 4 पुलिसकर्मी सस्पेंडः पुलिस अभिरक्षा से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी फरार... दोस्त के साथ मंदिर आई नाबालिग से गैंगरेप...

Balrampur News-बलरामपुर। नाबालिग से दुष्कर्म और पुलिस अभिरक्षा से फरार दो आरोपियों के मामले में एक एएसआई व तीन काॅस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी लाल उमेद ने ये कार्रवाई की है। निलंबित पुलिसकर्मियों के नाम सहायक उप निरीक्षक रोपन राम पैकरा, आरक्षक समीर कुजूर, आरक्षक अजय तिर्की और आरक्षक पंकज सिदार शामिल है। पढ़ें पूरी खबर...

नाबालिग से 5 आरोपियों ने तीन दिन तक बंधक बना कर किया गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में दो सगे भाई

Kondagaon news। कोंडागांव जिले में नाबालिग से दरिंदगी का मामला सामने आया है। मेला देखने गई 16 साल की नाबालिक को 5 आरोपियों ने घर मे बंधक बना 3 दिनों तक गैंगरेप किया। किसी तरह नाबालिक उनके चंगुल से छूट कर भागी और परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने दो सगे भाईयों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है। पढ़ें खबर...

Korba News: चॉकलेट देने के बहाने बच्ची से गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। 7 साल की मासूम बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने दो युवकों ने दुष्कर्म को अंजाम दिया। बच्ची रोती हुई घर पहुँची। मां ने कारण पूछा तो बच्ची ने बताया कि मोहल्ले के दो भैया उसे चाकलेट दिलाने ले गए और उससे गलत काम किया। जिसके बाद बच्ची की मां ने थाना पहुँच कर एफआईआर दर्ज करवाई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर...

Tags

Next Story