Begin typing your search above and press return to search.

बोनस का ऐलान: केंद्र सरकार ने इन कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट, बोनस बढ़ा...

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस विभाग के 11 लाख 07 हजार 340 नॉन गजेटेड कर्मचारियों के लिए 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस देने का फैसला लिया गया...

बोनस का ऐलान: केंद्र सरकार ने इन कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट, बोनस बढ़ा...
X
By Sandeep Kumar Kadukar

नईदिल्ली। केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने का ऐलान किया है। प्रत्येक रेलकर्मी को मिलने वाला बोनस 17951 रुपए होगा। इसका लाभ 11 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को होगा। ये प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) प्रोडक्टिविटी और मोटिवेशन बढ़ाने के लिए रेलवे के सभी गैर-राजपत्रित कर्मचारियों (Group C और Group D) को दिया जाता है।

बता दें कि रेलवे कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए केंद्र सरकार ने 11,07,346 रेलवे कर्मचारियों को 1968.87 करोड़ रुपये के PLB भुगतान को मंजूरी दी है। 2022-2023 में रेलवे का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। रेलवे ने 1509 मिलियन टन का रिकॉर्ड माल लोड किया और लगभग 6.5 बिलियन यात्रियों को ले जाया।

DA बढ़ा-बिग ब्रेकिंग; नवरात्रि पर कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी, अब इतनी हो जाएगी सैलरी

नईदिल्ली। केंद्र सरकार ने नवरात्रि पर केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA Hike) की सौगात दी है। केंद्रीय कर्मचारियों के भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। अब डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया है। इसका लाभ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को होगा। पढ़ें पूरी खबर...

बोनस न्यूज़: कर्मचारियों को बोनस, केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा दीपावली पर एडहॉक बोनस, आदेश जारी

नई दिल्ली। दीपावली पर एडहॉक कर्मियों के लिए खुशखबरी है। वित्त मंत्रालय ने उन्हें बोनस देने की घोषणा की है। बोनस के रूप में एडहॉक कर्मियों को महीने भर के वेतन जितनी राशि मिलेगी। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने यह आदेश केंद्र सरकार के ग्रुप बी एवं ग्रुप सी के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों के लिए की है। जो कर्मचारी किसी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस स्कीम के तहत नहीं आते है, उन्हे भी बोनस के दायरे में रखा गया है।

ऐसे कर्मियों और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों कर पात्र कर्मियो को भी बोनस दिया जायेगा। हालांकि बोनस पाने के लिए पात्रता के रूप में कम से कम 6 माह नौकरी करने को अनिवार्य शर्त रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story