हिना खान दिखी बेहद बोल्ड, तो अनुपमा की काव्या ने बिकिनी लुक से मचाया तहलका
मुंबई 25 दिसंबर 2020. स्टार प्लस के सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ में काव्या का किरदार मदालसा शर्मा निभा रही हैं. मदालसा ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली है. वहीं, एक्ट्रेस आये दिन अपनी बोल्ड तसवीरों से सबकी दिलों की धड़कनें बढ़ाती रहती है. टीवी एक्ट्रेस हिना खान की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है.
मदालसा शर्मा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ इन दिनों अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भी खूब जानी जाती हैं. मदालसा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तसवीर शेयर की है, जिसमें वो मरीना बे पर पूल में एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “उस चीज को करते हुए अपने आपको रोजाना जीवंत करें, जिससे आपको अच्छा लगे.” ब्लैक गॉगल्स में एक्ट्रेस का ग्लैमरस स्टाइल भी तारीफ के लायक है. इस तसवीर को अभी तक करीब 30 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है.