विक्की कौशल की हॉरर मूवी का पोस्टर आया सामने….देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे…
मुंबई 30 जनवरी 2020 बॉलिवुड एक्टर विक्की कौशल ने हमेशा ही अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों को उनका फैन बनने पर मजबूर किया है, लेकिन अब वो अपनी आने वाली फिल्म से सबको डराने के लिए तैयार है. विक्की कौशल की आने वाली फिल्म भूत पार्ट वन, द हॉन्टेड शिप में वे बेहद अलग अंदाज में नजर आने वाले है. कुछ समय पहले फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का पहला लुक लोगों के साथ शेयर किया था और अब फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हो गया है.
इस पोस्टर में विक्की भूतों के समंदर में फंसे हुए नजर आ रहे हैं. पोस्टर में विक्की भूतों के जाल में फंसे हुए हैं, जहां खून से सने कई हाथ उनकी जान लेने पर अमादा हैं. वहीं विक्की के चेहरे के एक्सप्रेशन से ये साफ देखा जा सकता है कि वे कितने डरे हुए हैं. वहीं दूसरे पोस्टर में आप देख सकते है कैसे विक्की एक डरावने भूत की कैद से निकलने की जद्दोजहद कर रहे हैं. इस फिल्म का नया पोस्टर खुद विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया.
इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ भूमी पेडनेकर भी नजर आएंगी. हालांकि अब तक सामने आए किसी भी पोस्टर में उनकी झलक देखने को नहीं मिली है. गौरतलब है कि भूमी पेडनेकर के किरदार को जानकर लोगों से छिपाकर रखा गया है और ये समय आने पर ही रिवील किया जाएगा.
फिल्म के इस पोस्टर को देखकर एक बात तो साफ है कि धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ये फिल्म बेहद खौफनाक होने वाली है. आपको बता दें कि इस फिल्म के साथ धर्मा प्रोडक्शन पहली बार हॉरर फिल्म जॉनर में कदम रखने जा रहा है. इसकी शूटिंग गुजरात में एक लावारिस पड़े जहाज में की गई है जो कि अब खत्म हो गई है.
इस फिल्म का निर्देशन भानु प्रताप सिंह ने किया है और ये फिल्म 21 फरवरी 2020 को रिलीज होगी.