मुंबई 15 जुलाई 2020। अभिनेता इरफान खान का इसी साल अप्रैल में निधन हो गया। उनके जाने के बाद फैंस उन्हें अभी भी याद कर रहे हैं। इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर और बेटे बाबिल खान लगातार सोशल मीडिया पर अभिनेता की अनदेखी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। सुतापा के पोस्ट साझा करने के एक दिन बाद ही बाबिल ने ये तस्वीर पोस्ट की है।
तस्वीर में इरफान और सुतापा नजर आ रहे हैं। इरफान कुर्सी पर बैठे हुए हैं जबकि सुतापा उनके बगल में खड़ी हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर को देखकर उनके फैंस की यादें ताजा हो गईं। तस्वीर के साथ बाबिल ने अपने माता पिता के लिए एक कविता लिखी है।
बाबिल लिखते हैं कि ‘पांच साल बहुत ज्यादा होते हैं और आप एक अजनबी हैं, प्यार में पांच साल। काश मैं आपके जूतों में फिट हो पाता। आप इतनी दूर चले गए हैं और मैं हमेशा थोड़ा बहुत देर से आता हूं।’ बाबिल आगे लिखते हैं कि ‘जब मैं अपनी मां को रोते हुए देखता हूं तो मेरी लिए मुश्किल घड़ी होती है। मैं शायद कभी नहीं जीत सकता।’