कुशल पंजाबी के सुसाइड के बाद पत्नी का आया बयान, कहा- मैं उठाती थी उनके खर्चे…

Update: 2020-01-06 11:21 GMT

मुंबई 6 जनवरी 2019। एक्टर कुशल पंजाबी के सुसाइड की खबर सुनकर सबको बड़ा झटका लगा था। किसी को भी यकीन ही नहीं हुआ था कि हमेशा खुश रहने वाले कुशल कभी सुसाइड भी कर सकते थे। कुशल ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि उनकी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार ना ठहराया जाए। कुशल को लेकर खबर आई थी कि उनकी शादीशुदा लाइफ में काफी दिक्कतें थीं जिससे कुशल परेशान थे। कुशल और उनकी वाइफ के बीच कुछ ठीक नहीं था।

अब कुशल के निधन के बाद उनकी पत्नी ऑड्री डोलहेन ने एक इंटरव्यू में कुशल को लेकर बात की है। ऑड्री ने कहा, ‘हमारे बीच दिक्कतें थीं, लेकिन हमारी शादी असफल नहीं थी। मैंने कभी भी हमारे बेटे को कुशल से बात करने से नहीं रोका। लेकिन कुशल कभी अपनी फैमिली को सीरियसली नहीं लेते थे। मैंने उन्हें शंघाई बुलाया था ताकि हम वहां सैटल हो सकें, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।’

ऑड्री ने आगे कहा, ‘मैं कुशल के खर्च उठाती थी। कुशल लापरवाह पिता था। मेरे बेटे का भी अपने पिता से इंट्रेस्ट खत्म होने लगा था क्योंकि कुशल कभी परिवार को लेकर सीरियस नहीं था। मैंने हर मुमकिन कोशिश की थी कुशल के साथ अपना रिलेशन बचाने की।’

ऑड्री से जब ये पूछा गया कि वो भारत छोड़कर शंघाई में क्यों रह रही थीं तो उन्होंने कहा, ‘मेरा अपनी कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट था और कुशल ये सब नहीं समझ रहा था। वो चाहता था कि हम लंदन में शिफ्ट हो जाएं। मेरे लिए मेरी जॉब छोड़ना आसान नहीं था। कुशल एक जिम्मेदार पिता नहीं था। उसे अपने बच्चे के भविष्य की चिंता नहीं थी।’

ऑड्री ने आगे कहा, ‘मुझे नहीं पता कि लोग उसके सुसाइड के लिए मुझे क्यों जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। हमारे रिलेशनशिप में कुशल फेल हुआ था।’

Similar News