VIDEO-युवक की जिंदा जलकर मौतः व्यापारी की कार में लगी भीषण आग, दर्दनाक हादसे में कार सवार की जलकर मौत… पुलिस जांच में जुटी…

Update: 2021-08-30 07:16 GMT

दुर्ग 30 अगस्त 2021। कार में आग लगने से एक व्यापारी की जिंदा जलकर मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुये है। घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

Full View

जानकारी के मुताबिक अब से कुछ देर पहले चरोदा के पंचशील नगर स्थित शराब दुकान के पास मारूति रिट्स कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि, कार सवार राजा जैन 38 वर्ष की जिन्दा जलकर मौत हो गई। मृतक राजा जैन चरोदा के निवासी थे और उनका बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का काम था।

इधर घटना के बाद मौके पर पुरानी भिलाई टीआई और पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हुये है। फिलहाल ये आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पायी है। पुलिस शव का पंचनामा कर इसकी जांच में जुट गई है।

 

 

Tags:    

Similar News