विश्व किडनी दिवस: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में किडनी रिहेबिलिटेशन सेंटर किया गया शुरू… किडनी की बीमारियों का इलाज होगा संभव

Update: 2021-03-11 05:56 GMT

रायपुर 11 मार्च 2021। विश्व किडनी दिवस 11 मार्च को रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में किडनी रिहेबिलिटेशन सेंटर प्रारम्भ किया गया। जिसमे अत्याधुनिक मशीनों व सुपर स्पेशलिटी नेफ्रोलॉजिस्ट द्वारा किडनी की बीमारियों का इलाज संभव होगा। इस इलाज़ के लिए नेफ्रोलॉजिस्ट, यूरोलोजिस्ट, डायटीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट, साइकीयाट्रिस्ट, व फार्मेसिस्ट की प्रमुख भूमिका होगी, किडनी रिहेबिलिटेंशन सेंटर में मरीजो के लिए फ्री कॉउंसलिंग प्रदान की गई है। इसके साथ ही किडनी ट्रांसप्लांट करवा चुके मरीजों को सरकार के नियमानुसार फ्री कोविड वैक्सीन लगाई गई।

गुर्दे की बीमारी के लक्षण
1. पेशाब में खून आना
2. पेशाब में जलन होना और बार-बार आना
3. पैरों व आंखों में सूजन आना
4. शीघ्र थकान महसूस होना
5. ब्लड प्रेशर अनियंत्रित होना
6. पेशाब की मात्रा में कमी होना।
इस तरह हो सकती है जांच
गुर्दे की बीमारी का शीघ्र पता चलने पर पूर्ण इलाज संभव है और बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है।
इसलिए जरूरी है कि ब्लड प्रेशर व शुगर की नियमित जांच कराई जाए। खून की मात्रा और प्रोटीन की जांच के अलावा खून में यूरिया, किडनी की पथरी, रुकावट, व कैंसर की बीमारी की भी नियमित जांच कराएं। साथ ही पेशाब की मात्रा व धार की भी जांच जरूरी है।
ऐसे बचा जा सकता है किडनी की बीमारी से
1. नियमित व्यायाम करें
2. रोजाना तीन से चार लीटर पानी पीएं
3. धूम्रपान, शराब के सेवन और फास्ट फूड से बचें
4. खाने में नमक की मात्रा कम रखें
5. दर्द की गोलियों का अनावश्यक सेवन न करें
6. ब्लड प्रेशर व शुगर की नियमित जांच कराएं
7. 35 वर्ष की उम्र के बाद खून व पेशाब की जाँच अवश्य कराएं

Tags:    

Similar News