काम की खबर: LPG बुकिंग के नियमों में होने वाला है बड़ा बदलाव!… किसी भी गैस एजेंसी से भरवा सकेंगे सिलेंडर… बुकिंग का तरीका होगा काफी आसान

Update: 2021-04-27 02:46 GMT

नईदिल्ली 27 अप्रैल 2021. सरकार और पेट्रोलियम कंपनियां एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. बुकिंग नियमों में इस बदलाव के बाद उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले अधिक सुविधाएं मिलेंगी. इसके साथ ही, बुकिंग सिस्टम पहले से ज्यादा सुरक्षित और बेहतर हो सकेगा. हालांकि, सरकार ने पिछले साल ही 1 नवंबर को एलपीजी सिलेंडर बुकिंग नियमों में कुछ बदलाव किया था, जिसके तहत बुकिंग को ओटीपी आधारित कर दिया गया था.

खबर है कि सरकार और पेट्रोलियम कंपनियां उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी सिलेंडर बुकिंग और रीफिल की प्रक्रिया आसान और फास्ट बनाने पर विचार कर रही हैं. इससे जुड़े सूत्रों का कहना है कि नियमों में बदलाव के बाद रसोई गैस के उपभोक्ता केवल अपनी की कंपनी की एजेंसी पर निर्भर नहीं रहेंगे, बल्कि वे अपने नजदीक की किसी भी कंपनी की गैस एजेंसी से अपने सिलेंडर की रीफिलिंग करवा सकते हैं. इसके लिए सरकार और पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा.

आने वाले समय में उपभोक्ता अपने आसपास के किसी भी गैस एजेंसी से रसोई गैस बुक कर सकेंगे। नए नियम लागू होने के बाद अलग-अलग कंपनियों के रसोई गैस का अंतर समाप्त हो जाएगा। यानी जो एजेंसी बेहतर सेवा दे रही है, वहां से सिलेंडर बुक कर जल्द डिलीवरी हासिल की जा सकेगी। सूत्रों के मुताबिक, पिछले साल जब LPG के नए नियमों पर चर्चा हो रही थी, तब इस बात पर विचार किया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, उदाहरण के तौर पर अगर आपके पास IOC का सिलेंडर है तो आप BPCL से भी रिफिल करवा सकते हैं। नए नियम को जल्द से जल्द लागू करने के लिए इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) तीनों कंपनियां मिल कर एक खास प्लेटफॉर्म बना रही हैं। इसके लिए LPG बुकिंग की मौजूदी व्यवस्था लागू रहेंगी यानी OTP वाला सिस्टम बना रहेगा।

इसके अलावा छोटे परिवार वालों को सरकार बड़ी राहत देने की योजना बना रही है। अब आप 5 किलो वाला छोटा गैस सिलेंडर का कनेक्शन बिना किसी एड्रेस प्रूफ के ले सकेंगे। इसका सबसे ज्यादा फायदा महानगरों में रह रहे प्रवासी लोगों को होगा। उन्हें उनके लिए एड्रेस प्रूफ इंतजाम करना मुश्किल होता है। ऐसे में नए नियम उनके लिए सुविधाजनक साबित होगा।

इतना ही नहीं, अब आपकी रसोई में रंग-बिरंगे सिलेंडर जल्द ही दिखाई देंगे. पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने बहुत ही सुंदर और सुरक्षित रंग-बिरंगा सिलेंडर तैयार किया है, जिसकी डिलीवरी जल्द शुरू की जाएगी. ये गैस सिलेंडर कंपोजिट फाइबर से तैयार किए गए हैं. ये गैस सिलेंडर 5 और 10 किलो गैस की क्षमता के साथ उपलब्ध होंगे. फाइबर से बने होने के चलते ये सिलेंडर काफी हल्के भी होंगे. लोहे के सिलेंडरों में लगभग 14.2 किलो गैस होती है, लेकिन फाइबर से बने कंपोजिट सिलेंडर में अधिकतम 10 किलो गैस आएगी. फाइबर से बना कम्पोजिट सिलेंडर पहली बार लोगों की किचन तक पहुंचेगा.

 

Tags:    

Similar News