छत्तीसगढ़ में अश्लील VIDEO वायरल : कांग्रेस नेता ने थाने में दर्ज करायी शिकायत….भाजपा नेता पर VIDEO वायरल करने का आरोप……कांग्रेस नेता ने कहा- वीडियो में छेड़छाड़ कर किया बदनाम….

Update: 2021-08-18 10:40 GMT

रायपुर 18 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ में एक अश्लील वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। हालांकि जिस कथित नेता का वीडियो वायरल होने की बात कही जा रही है, उसने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने वीडियो से छेड़छाड़ व अश्लील बनाकर उसके पदनाम के साथ सोशल मीडिया में वायरल किया है।

कांग्रेस नेता व छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत में कहा गया है कि आज शाम भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास ने एक नकली और गलत तरीके से बनाये वीडियो को उनके पद नाम के साथ उल्लेखित किया है।

दरअसल आज शाम एक वीडियो ट्वीट किया था, उस वीडियो में एक महिला बेहद आपत्तिजनक तरीके से कथित नेताजी के साथ बैठी नजर आ रही है, “राधा कैसे ना जले” गाने के साथ लिपसिंग करती महिला के कपड़े भी आपत्तिजनक है, जो नेताजी की तरफ इशारा करते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो को ट्वीट करने वाले ने किसी का नाम तो नहीं लिखा है, लेकिन इशारों-इशारों में पदनाम को जोड़ते हुए कांग्रेस नेता की तरफ इशारा कर दिया है।

इस वीडियो के वायरल होते ही सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया। वहीं कांग्रेस नेता सुशील सन्नी अग्रवाल ने इस वीडियो को उनका नहीं होना बताया और जाकर समर्थकों के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी।

नाम नहीं लिखा तो सुशील अग्रवाल ने दर्ज क्यों करायी शिकायत

दरअसल इस वीडियो के साथ सुशील अग्रवाल का नाम नहीं लिखा है, लेकिन कैप्शन में जिस तरह की शब्दावली है, वो सुशील अग्रवाल की तरफ इशारा करती थी, लिहाजा शाम में ही सुशील अग्रवाल ने थाने पहुंचकर इस मामले में शिकायत दर्ज करायी और आईटी एक्ट के तहत गौरीशंकर श्रीवास के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा।

गौरीशंकर ने कहा- मानहानि का मुकदमा करूंगा

गौरीशंकर श्रीवास ने कहा है कि उनके खिलाफ गलत तरीके से शिकायत दर्ज करायी है। इस मामले में कल मानहानि का नोटिस देंगे।

टैटू और कान की बाली वीडियो से अलग

दरअसल वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति के कंधे में एक टैटू हाईलाइट हो रहा है। सुशील अग्रवाल का दावा है कि उनके बाजू में टैटू तो है, लेकिन टैटू वीडियो से बिल्कुल अलग है। वहीं वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति के कान में बाली है, जबकि सुशील अग्रवाल का कहना है कि वो बाली नहीं पहनते।

Tags:    

Similar News